स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं सीएम मोहन यादव

स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं  सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जन जागृति अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जगह-जगह पौधारोपण भी हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने का आह्वान किया।

भोपाल, 5 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जन जागृति अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जगह-जगह पौधारोपण भी हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि पेड़-पौधे, नदियां, पर्वत और वन्य जीव हमारे जीवन के आधार हैं। भारतीय परंपरा ने हमें प्रकृति के साथ रहने का मार्ग दिखाया है। स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं। प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाएं और इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करें।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जयप्रकाश जिला चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी दिलाई।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भावी पीढ़ियों के लिए सबसे मूल्यवान उपहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से देश में जन-जागरूकता बढ़ी है, इस दिशा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने सार्वजनिक स्वच्छता के नियमों का पालन करने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण को अपनाने तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली विकसित करने पर भी बल दिया।

भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भी राजधानी के पंचशील नगर मंडल क्षेत्र में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में करोड़ों वृक्ष लगाकर पर्यावरण को लेकर देश में एक नई संस्कृति का विकास प्रधानमंत्री मोदी ने किया है और कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हुए हैं।

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वभर में मनाया जाता है। वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण संबंधी वैश्विक राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करने के लिए इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 'इंस्पायर्ड बाय नेचर, फ़ॉर क्लाइमेट, फॉर अवर फ्यूचर' थीम के साथ मनाया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jun 2026 3:25 PM IST

Tags

Next Story