स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34604 अभ्यर्थी होंगे शामिल

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34604 अभ्यर्थी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर से 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

रायपुर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर से 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए राज्य में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रायपुर और बिलासपुर में सर्वाधिक 6-6 केंद्र, दुर्ग में 4 केंद्र, भिलाई में 4 केंद्र, जांजगीर-चांपा (चांपा) में 1 केंद्र, सरगुजा में 1 केंद्र तथा बस्तर (जगदलपुर) में 2 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

सीबीटी परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली: सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तृतीय पाली: शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक।

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे, द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को 11 बजे और तृतीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 3 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भर्ती परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे और कुल 100 अंक निर्धारित हैं।

प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक (एक चौथाई) की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद मॉडल उत्तर भी जारी किए जाएंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। साथ ही प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित करें।

यह भर्ती प्रक्रिया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न संविदा पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे राज्य के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षण एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा सकेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story