स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हो रही समीक्षा बैठक मंत्री पंकज सिंह

स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हो रही समीक्षा बैठक मंत्री पंकज सिंह
दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए समीक्षा और निगरानी बैठकें भी हो रही है, जिसमें आगे की पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा रही हैं, जिसे जल्द ही जमीन पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए समीक्षा और निगरानी बैठकें भी हो रही है, जिसमें आगे की पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा रही हैं, जिसे जल्द ही जमीन पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने आज अपने सभी एमएस और एमडी को बुलाया था। हम दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उसी दिशा में हमने सभी अस्पतालों के एमएस-एमडी को बुलाया था, ताकि आगे की पूरी रूपेरखा निर्धारित की जा सके।

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अगर आगामी दिनों में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है तो दिल्ली के अस्पताल इससे निपटने के लिए कितने तैयार हैं। इसी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। कुल मिलाकर, मैं यह कह सकता हूं कि यह बैठक काफी सार्थक साबित हुई है।

उनके मुताबिक, आगामी दिनों में हम दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को कैसे विस्तारित कर सकते हैं। इस बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। हमें पूरा विश्वास है कि यह बैठक काफी सार्थक साबित हुई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, जो आगामी दिनों में हम सभी लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आगामी दिनों में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सहित अन्य स्वास्थ्य जांच के लिए कई मॉडल लेकर आ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इससे दिल्ली की जनता को आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर लाभ पहुंचेगा। हमारी यही कोशिश है कि दिल्ली की जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल सके और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

मंत्री ने कहा कि हमने डेंगू और मलेरिया को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। हमने अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ा दी है और किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आईसीयू बेड का भी इंतजाम किया है। मीडिया इस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, लिहाजा आप कहीं पर भी जाएंगे तो आपको अस्पतालों में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधा नजर आएगी।

साथ ही, उन्होंने एंटी पेपर लीक बिल पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री जो भी विजन रखते हैं, वो उस पर काम करते हैं। मैं स्वास्थ्य पर काम कर रहा हूं, तो आप मुझसे उस पर सवाल कर सकते हैं। दिल्ली में स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या पैदा न हो, उस दिशा में मैं काम कर रहा हूं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 July 2026 9:19 PM IST

Tags

Next Story