स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, भाजपा नेताओं ने बताया भारत के गौरव का क्षण

स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, भाजपा नेताओं ने बताया भारत के गौरव का क्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ के कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से सम्मानित किया गया है। भाजपा के नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी की सराहना की।

नई दिल्‍ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ के कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से सम्मानित किया गया है। भाजपा के नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी की सराहना की।

भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित 'रॉयल ​​ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार' पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्‍होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह सम्‍मान देश के प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि विश्‍व के नेतृत्‍वकर्ता के रूप में है। यह भारत देश के निवासियों के लिए बड़े खुशी की बात है।

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "पीएम मोदी ने कई देशों में अपनी एक मजबूत वैश्विक स्थिति बनाई है। स्वीडन से पहले भी, कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया है। यह देश के लिए खुशी का क्षण है, और पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।"

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "पीएम मोदी पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल हैं, और सभी वैश्विक नेता उन्हीं की तरह काम करना चाहते हैं। विश्‍व के सभी नेता चाहते हैं कि जिस प्रकार पीएम मोदी भारत की चिंता करते हैं और देश के भविष्‍य के लिए काम करते हैं, उसी तरह से सभी राष्‍ट्राध्‍यक्ष काम करना चाहते हैं। इसीलिए हर देश में उनको सम्‍मानित किया जाता रहा है।

भाजपा प्रवक्‍ता आरपी सिंह ने पीएम मोदी को स्वीडन में मिले सम्मान को गर्व का विषय बताया। उन्‍होंने कहा कि वह दुनिया से सबसे ज्‍यादा सम्‍मान पाने वाले नेता हैं। विश्‍व पीएम मोदी और भारत को लोहा मानती है। पीएम के नेतृत्‍व में भारत की अलग पहचान बन गई है।

गौरतलब है कि सम्‍मान के साथ इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक विभिन्न देशों और संस्थानों से कुल 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इसे भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और उनकी सक्रिय कूटनीतिक भूमिका का प्रतीक माना जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 May 2026 11:21 PM IST

Tags

Next Story