टी20 वर्ल्ड कप जसप्रीत बुमराह ने जीता 'इम्पैक्ट प्लेयर' अवॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत में निभाया अहम रोल

टी20 वर्ल्ड कप जसप्रीत बुमराह ने जीता इम्पैक्ट प्लेयर अवॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत में निभाया अहम रोल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। रविवार को कैरेबियाई टीम के खिलाफ मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। बुमराह को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड से नवाजा गया।

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। रविवार को कैरेबियाई टीम के खिलाफ मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। बुमराह को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड से नवाजा गया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 36 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए। बुमराह ने 25 गेंदों में 40 रनों की दमदार पारी खेलने वाले रोस्टन चेज और शिमरोन हेटमायर (27) का बड़ा विकेट चटकाया। बुमराह ने यह दो विकेट ऐसे समय पर निकाले, जब वेस्टइंडीज तेजी से रन बटोरने का प्रयास कर रही थी।

दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की बुमराह की काबिलियत ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि मुश्किल समय में वह भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज क्यों बने हुए हैं। चेज और हेटमायर के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज टीम की रनगति धीमी पड़ गई, जिसका फायदा भारतीय टीम को मिला। फील्डिंग कोच टी दिलीप ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड देते हुए टीम और बुमराह के प्रदर्शन की सराहना की।

कोच ने कहा, "शानदार काम, बेहतरीन कोशिश, बहुत बढ़िया प्रदर्शन। हम एक जबरदस्त टीम हैं और इस मुकाबले में हमने अपने मजबूत इरादे से दिखाया कि ऐसा होने का क्या मतलब है। इस मैच में हमारा प्रदर्शन कमाल का रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह प्रदर्शन मुझे मेरा पसंदीदा कोट याद दिलाता है- 'टीम की ताकत हर एक इंसान है, और हर एक इंसान की ताकत टीम है।' आज हमने हर बात को सही साबित करके दिखा दिया। इस मुकाबले का इम्पैक्ट प्लेयर वो खिलाड़ी है, जो ज्यादातर समय शांत रहता है, लेकिन अपने खतरनाक खेल से बड़े पलों को अपने नाम कर लेता है। वह कोई और नहीं, बल्कि जसप्रीत बुमराह हैं।"

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले 6 मैचों में जसप्रीत बुमराह ने अब तक कुल 9 विकेट निकाले हैं। बुमराह का इस विश्व कप में गेंदबाजी इकोनॉमी 6.30 का रहा है। बुमराह किफायती रहने के साथ-साथ अहम मौके पर भारतीय टीम को विकेट दिलाने में भी सफल रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 March 2026 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story