ताहिर हुसैन को दोषी करार दिए जाने पर शहजाद पूनावाला बोले-आम आदमी पार्टी कर रही थी बचाव

ताहिर हुसैन को दोषी करार दिए जाने पर शहजाद पूनावाला बोले-आम आदमी पार्टी कर रही थी बचाव
केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के वहां दौरा नहीं करने और दिल्ली दंगे सहित कई मामलों को लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के वहां दौरा नहीं करने और दिल्ली दंगे सहित कई मामलों को लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, या उनके परिवार को यूज-एंड-थ्रो का मॉडल कहा है। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका की ओर से भी वायनाड के साथ भी यही किया गया। वायनाड को लेकर राहुल गांधी बड़ी-बड़ी बातें करते थे। इतनी बड़ी त्रासदी आने के बाद भी वहां के सांसद ही नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि 21-22 दिन से राहुल गांधी देश में ही नहीं थे। ऐसे में समझा जा सकता है कि कांग्रेस के लिए परिवार ही महत्वपूर्ण है।

दिल्ली दंगे को लेकर शहजाद पूनावाला ने कहा कि सत्यमेव जयते कहना चाहिए, क्योंकि जिस प्रकार से दिल्ली में नरसंहार किया गया, यह हिंदुओं की टारगेटेड किलिंग थी। इसके पीछे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के इकोसिस्टम का भी हाथ था।

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि ताहिर हुसैन ने अंकित शर्मा को गोद-गोद कर मारा था। हिंदू विरोधी नारे लगाए थे और हिंदुओं पर हमला किया गया था। उसको दोषी करार दिया गया है, लेकिन उस वक्त आम आदमी पार्टी डिफेंड कर रही थी। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा जा रहा था कि वो मुसलमान है इसलिए उसको प्रताड़ित किया जा रहा है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि केवल ताहिर हुसैन ही नहीं, उमर खालिद और शरजील इमाम को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बचाने का प्रयास कर रही थी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक कैसे वोट बैंक नीति, सुरक्षा नीति और राष्ट्र नीति के ऊपर हावी होते हैं, यह घटनाक्रम पूरा प्रमाण है। एयरपोर्ट के भीतर एक मस्जिद है, उसके लिए लोग एंट्री लेते हैं, जो खुद में सुरक्षा के लिए खतरा है। यह मस्जिद रनवे पर बना है, जिसकी वजह से बड़े एयरक्राफ्ट लैंड नहीं कर पाते। ऐसे मामलों में भी हिंदु-मुस्लिम ढूंढना और वोट बैंक को सुरक्षा नीति के ऊपर रखना, यह दर्शाता है कि किस प्रकार से लेफ्ट, टीएमसी और कांग्रेस दिवालियापन के आदी हो चुके हैं।

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको कांग्रेस ने ठगा नहीं। पहले डीएमके को ठगा, आरजेडी को ठगा, यूबीटी सेना को ठगा, और एनसीपी (शरद पवार) को ठगा; अब कांग्रेस समाजवादी पार्टी के सिर के ऊपर राजनैतिक कट्टा राहुल गांधी के इशारे पर हर रोज रख रही है। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद और बाकी लोगों की ओर से तभी बयान दिया जाता होगा, जब ऊपर से इशारा आएगा। ऐसे में दिख रहा है कि यह गठबंधन केवल अपने पोजिशन, करप्शन और कमीशन का गठबंधन है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 July 2026 1:15 PM IST

Tags

Next Story