टैलेंट और पॉपुलैरिटी दोनों जरूरी, अच्छे एक्टर्स की हमेशा रहेगी डिमांड हितेन तेजवानी

टैलेंट और पॉपुलैरिटी दोनों जरूरी, अच्छे एक्टर्स की हमेशा रहेगी डिमांड हितेन तेजवानी
डिजिटल दौर में मनोरंजन की दुनिया तेजी से बदल रही है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण अब फिल्मों और वेब शोज में इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री भी बढ़ती जा रही है। कई बड़े प्रोजेक्ट्स में ऐसे चेहरे नजर आ रहे हैं, जो पहले सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित थे। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या इससे प्रोफेशनल और ट्रेनिंग प्राप्त एक्टर्स के मौके कम हो जाएंगे। इसी मुद्दे पर टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हितेन तेजवानी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपनी राय रखी है।

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। डिजिटल दौर में मनोरंजन की दुनिया तेजी से बदल रही है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण अब फिल्मों और वेब शोज में इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री भी बढ़ती जा रही है। कई बड़े प्रोजेक्ट्स में ऐसे चेहरे नजर आ रहे हैं, जो पहले सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित थे। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या इससे प्रोफेशनल और ट्रेनिंग प्राप्त एक्टर्स के मौके कम हो जाएंगे। इसी मुद्दे पर टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हितेन तेजवानी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपनी राय रखी है।

हितेन तेजवानी ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि इन्फ्लुएंसर्स एक्टर्स की जगह ले सकते हैं। अगर किसी किरदार के लिए मजबूत अभिनय की जरूरत होगी तो मेकर्स उसी कलाकार को चुनेंगे जो उस रोल के साथ न्याय कर सके। एक्टिंग एक स्किल है, जिसे सीखना और समझना जरूरी होता है, और यह हर किसी के बस की बात नहीं होती।''

हितेन ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के काम करने के तरीके को समझाते हुए कहा, ''शूटिंग के दौरान समय की काफी कमी होती है। ऐसे में मेकर्स को ऐसे कलाकारों की जरूरत होती है, जो कम समय में बेहतर परफॉर्म कर सकें। अगर कोई प्रोजेक्ट गहरी और दमदार कहानी पर आधारित है तो उसमें अनुभवी और टैलेंटेड एक्टर्स को ही प्राथमिकता दी जाती है।''

उन्होंने कहा, ''किसी भी प्रोजेक्ट में काम करना या न करना कलाकार के अपने फैसले पर भी निर्भर करता है। हर एक्टर अपनी पसंद और स्क्रिप्ट के आधार पर प्रोजेक्ट चुनता है, इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि कोई एक वर्ग दूसरे का काम पूरी तरह छीन लेगा।''

हितेन ने कहा, ''इंडस्ट्री में दोनों का अपना महत्व है। अगर किसी प्रोजेक्ट में एक पॉपुलर चेहरा होता है तो उससे फिल्म या शो को ज्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद मिलती है, लेकिन इसके साथ-साथ अच्छे और अनुभवी एक्टर्स का होना भी उतना ही जरूरी है, जो कहानी को मजबूत बना सकें।''

उन्होंने खासतौर पर थिएटर और एक्टिंग बैकग्राउंड से आने वाले कलाकारों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''ऐसे कलाकार अपने अनुभव और समझ से किरदार में गहराई और असलियत लेकर आते हैं, जिससे कहानी ज्यादा प्रभावशाली बनती है।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 6:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story