तमिलनाडु के पेरंबलूर में चोरों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका के घर को बनाया निशाना, सोने और चांदी के गहने चोरी
पेरंबलूर, 25 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पेरंबलूर में एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका के घर में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 85 लाख रुपए बताई गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका राजलक्ष्मी, जिन्हें सुंदरी (61) के नाम से भी जाना जाता है, पेरंबलूर के पास कुरुम्बलूर पलायम गांव में मुख्य मार्ग पर रहती हैं। उनके पति का निधन हो चुका है। उनकी बेटी शर्लिन साई की शादी हो चुकी है और वह चेन्नई में रहती हैं, जबकि उनका बेटा भी चेन्नई में काम करता है।
अकेले रहने के कारण राजलक्ष्मी इस महीने की 20 तारीख को चेन्नई में अपनी बेटी के घर गई थीं। इसी बीच, पास में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों ने शुक्रवार सुबह देखा कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ था और घर में चोरी होने का पता चलने पर वे हैरान रह गए।
उन्होंने तुरंत पेरंबलूर ग्रामीण थाना में पुलिस और चेन्नई में राजलक्ष्मी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पेरंबलूर ग्रामीण थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। स्निफर डॉग और फिंगरप्रिंट की जांच भी की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि चोरी हुए सोने और चांदी के सामान की कीमत लगभग 85 लाख रुपए है। हालांकि, चोरी हुए सामान की सही कीमत और जानकारी के बारे में घर की मालकिन राजलक्ष्मी लौटने के बाद पता चल पाएगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 Sept 2026 10:50 AM IST












