तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत

तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में नियमित रूप से योगासन और संतुलित आहार बेहद जरूरी है। योग के विभिन्न आसनों में पश्चिमोत्तानासन एक बहुत ही फायदेमंद आसन माना जाता है। इसके नियमित रूप से करने से न सिर्फ शरीर में लचीलापन आता है बल्कि पाचन भी बेहतर होता है।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में नियमित रूप से योगासन और संतुलित आहार बेहद जरूरी है। योग के विभिन्न आसनों में पश्चिमोत्तानासन एक बहुत ही फायदेमंद आसन माना जाता है। इसके नियमित रूप से करने से न सिर्फ शरीर में लचीलापन आता है बल्कि पाचन भी बेहतर होता है।

संस्कृत में 'पश्चिम' का अर्थ शरीर का 'पिछला हिस्सा' (पीठ) और 'उत्तान' का अर्थ 'खिंचाव' होता है। इस आसन में बैठकर आगे की ओर झुकते हुए पूरी पीठ और पैरों की मांसपेशियों को खींचा जाता है।

इस आसन में हम बैठकर आगे की ओर झुकते हैं, जिससे पूरी रीढ़ की हड्डी, पेट के अंग और नसों पर सकारात्मक असर पड़ता है। यह आसन हठ योग के 12 मूल आसनों में गिना जाता है। 'हठयोग प्रदीपिका' में पश्चिमोत्तानासन का विशेष रूप से वर्णन किया गया है और इसे बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हठयोग प्रदीपिका के अनुसार, यह आसन शरीर में प्राण वायु (ऊर्जा) को 'सुषुम्ना नाड़ी' में प्रवाहित करने में मदद करता है और जठराग्नि (पाचन शक्ति) को तीव्र करता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार पश्चिमोत्तानासन (बैठकर आगे झुकने वाला आसन) रीढ़ की हड्डी, पाचन तंत्र और मानसिक शांति के लिए एक बेहद लाभदायक योगासन है। पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास से श्वसन क्षमता में सुधार होता है, जिससे फेफड़े मजबूत होते हैं। खासतौर पर मधुमेह रोगियों के लिए यह आसन बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याओं में भी यह लाभकारी है।

मासिक धर्म संबंधी विकारों से राहत दिलाने में पश्चिमोत्तानासन काफी असरदार है। यह पेट के निचले हिस्से में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और दर्द को कम करने में मदद करता है। यह आसन हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है, जिससे अनियमित पीरियड्स, ज्यादा रक्तस्राव या थकान जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

जिन्हें गंभीर कमर दर्द, स्लिप डिस्क या रीढ़ की हड्डी की कोई गंभीर चोट हो, वे यह आसन न करें। गर्भवती महिलाओं को पेट पर दबाव डालने वाले इस आसन से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Oct 2026 10:03 AM IST

Tags

Next Story