अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी पहुंचीं कैंची धाम, बाबा नीम करौली के किए दर्शन

अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी पहुंचीं कैंची धाम, बाबा नीम करौली के किए दर्शन
अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी हाल ही में उत्तराखंड के कैंची धाम में बाबा नीम करौली आश्रम गई थी। इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ झलकियां अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर कर यात्रा के अनुभव के बारे में बताया।

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी हाल ही में उत्तराखंड के कैंची धाम में बाबा नीम करौली आश्रम गई थी। इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ झलकियां अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर कर यात्रा के अनुभव के बारे में बताया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कैंची धाम की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ आध्यात्मिक स्थल पर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। क्रीम और पीच रंग के पारंपरिक परिधान में तनिषा ने अपना लुक सादा रखा और हाथ जोड़कर खड़ी हुईं। यात्रा की एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री रात में कैंची धाम के शांत वातावरण का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं।

तनिषा मुखर्जी ने अपनी इस पोस्ट के जरिए अध्यात्मिक यात्रा पर जाने के अपने फैसले के बारे में बताया कि कैंची धाम जाने से पहले वह बाबा नीम करौली के दर्शन को लेकर काफी चिंतित थी।

उन्होंने बताते हुए लिखा, "नीम करौली बाबा के कैंची धाम में दर्शन किए। समय का खेल है, बुलावा आता है। हमने 3 अक्टूबर की रील्स देखी थीं। थोड़ी चिंता थी कि न जाने वहां कितनी भीड़ होगी लेकिन बाबा के भरोसे हमने भी सागर में नाव डाल दी। मैं श्री गजानन ट्रैवल्स से कल्पना, हमारे ट्रांसपोर्टर दीपक और एन्सोबर होटल्स की प्रज्ञा और नीरज को खास तौर पर धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने हमारी यात्रा को अविश्वसनीय बना दिया! आश्रम से लेकर गोलू देवता तक, स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन से लेकर रहने तक, सब कुछ जादुई था।"

नैनीताल जिले में भवाली के पास स्थित 'कैंची धाम' आध्यात्मिक आश्रम और हनुमान मंदिर है, जिसकी स्थापना 1960 के दशक में बाबा नीम करौली द्वारा की गई थी। इस आश्रम की स्थापना महान संत नीम करौली बाबा (महाराज जी) ने की थी। यहां पहले मंदिर की प्रतिष्ठा जून 1964 में हुई थी। हर साल 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाता है, जिस दिन एक विशाल मेला और भंडारा होता है जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2026 10:25 AM IST

Tags

Next Story