टीडीबी में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पदों पर नौकरी का मौका, आवेदन के लिए कुछ दिन शेष

टीडीबी में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पदों पर नौकरी का मौका, आवेदन के लिए कुछ दिन शेष
टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (टीडीबी) ने देश के योग्य नागरिकों से संविदा के आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए परियोजना समन्वयक (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के इच्‍छुक उम्‍मीदवार 17 जुलाई तक अप्‍लाई कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (टीडीबी) ने देश के योग्य नागरिकों से संविदा के आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए परियोजना समन्वयक (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के इच्‍छुक उम्‍मीदवार 17 जुलाई तक अप्‍लाई कर सकते हैं।

टीडीबी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से पहुंचा देने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमटेक/पीएचडी होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास आर एंड डी/एस एंड टी फंडिंग/आईपीआर/उद्योग आर एंड डी/परियोजना वित्तपोषण और प्रबंधन में 5 से 10 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 70,000 से 90,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले प्रौधोगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर 'अवर सचिव, प्रौधोगिकी विकास बोर्ड, विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग, ब्लॉक-11, द्वितीय तल, टेक्नोलॉजी भवन, न्यू महरौली रोड, नई दिल्ली-110016' के पते पर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक पहुंचा दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 July 2026 10:11 PM IST

Tags

Next Story