बिहार में अपराधियों का राज है तेजस्वी यादव

बिहार में अपराधियों का राज है तेजस्वी यादव
बिहार की कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब अपराधियों का राज है।

पटना, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब अपराधियों का राज है।

पटना में तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। दिन-प्रतिदिन अपराधी बेकाबू होते जा रहे हैं और हम शुरू से कह रहे हैं कि सरकार का भरोसा खत्म हो गया है। अब सरकार सिर्फ अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। यही वजह है कि बिहार में अपराधियों का राज शुरू हो चुका है।

उन्होंने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है। रोज हत्या, रेप और फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। इससे पता चलता है कि सरकार राज्य में अपना अधिकार खो चुकी है। अपराधियों पर कोई रोक नहीं है क्योंकि सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है, और लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो गया है। जब चाहे किसी को भी गोली मारी जा सकती है। दो डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं, फिर भी कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार बहुत कमजोर हो गए हैं और यही वजह है कि उन्हें पता ही नहीं चलता है कि बिहार में क्या हो रहा है। वर्तमान की एनडीए सरकार में उन्होंने होम डिपार्टमेंट भी भाजपा नेताओं को दे दिया है।

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपराध खत्म करने की बात करते हैं, उन्हें पहले खुद को आईने में देखना चाहिए, क्योंकि बिहार में अपराध-अपराधी लगातार बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिर्फ बंगाल चुनाव से जुड़ा दौरा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Feb 2026 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story