तेलंगाना रामचंद्र राव ने जुराला बांध से पानी छोड़े जाने को बताया किसानों की जीत, नेशनल हेराल्ड केस पर भी दिया जवाब

तेलंगाना रामचंद्र राव ने जुराला बांध से पानी छोड़े जाने को बताया किसानों की जीत, नेशनल हेराल्ड केस पर भी दिया जवाब
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र राव ने पार्टी के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद जुराला बांध से पानी छोड़े जाने को किसानों की जीत बताया है। साथ ही, उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कहा कि इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच जारी रखने दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस जांच का राजनीतिकरण कर रही है।

हैदराबाद, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र राव ने पार्टी के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद जुराला बांध से पानी छोड़े जाने को किसानों की जीत बताया है। साथ ही, उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कहा कि इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच जारी रखने दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस जांच का राजनीतिकरण कर रही है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए रामचंद्र राव ने जुराला बांध से पानी छोड़े जाने पर कहा, "तेलंगाना सरकार जो जुराला का पानी छोड़ रही है, वह किसानों की जीत है। कल महबूबनगर जिले में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को, जिसमें मैं भी शामिल थे, बड़े पैमाने पर गिरफ्तार किया गया था। जुराला प्रोजेक्ट के तहत अपनी जमीन पर खेती करने वाले किसान पानी छोड़ने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे।"

रामचंद्र राव ने कहा कि भाजपा के आंदोलन शुरू करने के बाद कांग्रेस सरकार के मंत्री और स्थानीय प्रतिनिधि कर्नाटक गए। वहां के मंत्रियों से बात की और वे पानी छोड़ने के लिए सहमत हो गए। पिछले दिन उन्होंने पानी छोड़ भी दिया। जुराला से पानी का यह छोड़ा जाना निश्चित रूप से, हमें लगता है कि यह उन किसानों की जीत है जो सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे।

नेशनल हेराल्ड मामले पर उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले की जांच चल रही है। ईडी अब कुछ और सबूत इकट्ठा कर रही है, जिसके लिए उन्हें इस मामले में आरोपी से फिर से पूछताछ करनी होगी। सभी जानते हैं कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले को देख रहा है। कांग्रेस पार्टी अब जांच प्रक्रिया का भी राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े घोटालों में से एक है और उनके नेता अब जांच का विरोध कर रहे हैं। वे नहीं चाहते कि ईडी इसमें दखल दे। यह जांच प्रक्रिया में दखल अंदाजी है। सच सामने लाने के लिए जांच एजेंसियों को जांच जारी रखने की इजाजत दी जानी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 11:18 AM IST

Tags

Next Story