थाईलैंड चीनी यात्रियों के पर्यटन अनुभव पर देता है ध्यान

थाईलैंड चीनी यात्रियों के पर्यटन अनुभव पर देता है ध्यान
थाईलैंड के राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो की प्रमुख थापेनी किआटफाइबूल ने 8 अगस्त को साक्षात्कार में कहा कि चीन थाईलैंड का अच्छा पड़ोसी है। थाईलैंड दुनिया भर से आए पर्यटकों, विशेषकर चीनी पर्यटकों का स्वागत करने को बड़ा महत्व देता है।

बीजिंग, 9 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड के राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो की प्रमुख थापेनी किआटफाइबूल ने 8 अगस्त को साक्षात्कार में कहा कि चीन थाईलैंड का अच्छा पड़ोसी है। थाईलैंड दुनिया भर से आए पर्यटकों, विशेषकर चीनी पर्यटकों का स्वागत करने को बड़ा महत्व देता है।

ध्यान रहे कि हाल में थाईलैंड में हुए सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम में चीनी पर्यटकों से जुड़ी सार्वजनिक घटना हुई। इसलिए थाईलैंड में चीनी दूतावास ने थाईलैंड में सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चीनी पर्यटकों को चेतावनी दी।

इस बारे में थापेनी ने कहा कि चीनी पर्यटकों के लिए ईमानदार, सुरक्षित, मानकीकृत और बेहतर पर्यटन अनुभव आवश्यक है। थाईलैंड का राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो उक्त घटना पर ध्यान देता है और कई स्तरों पर तैयारी व गारंटी कार्य अच्छे से करेगा।

थापेनी ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार इस साल की शुरुआत से अगस्त तक थाईलैंड आने वाले चीनी यात्रियों की संख्या में पिछले साल की इसी समय की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ते चीनी पर्यटन बाजार का सामना करने के लिए थाईलैंड के पर्यटन ब्यूरो को लगातार प्रयास करना होगा, ताकि चीनी पर्यटकों के लिए सेवा की गुणवत्ता उन्नत हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 9:36 PM IST

Tags

Next Story