सीएमजी और शिनच्यांग के बीच सहयोग मजबूत
बीजिंग, 9 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग का विकास बढ़ाने के लिए चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और शिनच्यांग के बीच सांस्कृतिक पर्यटन रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर और सीएमजी के विविधता शो का लॉन्च समारोह 8 अगस्त को शिनच्यांग के यीली कज़ाख प्रिफेक्चर में आयोजित हुआ।
इस मौके पर सीएमजी की उप महानिदेशक शिंग पो ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शिनच्यांग के दौरे के वक्त कहा कि संस्कृति और पर्यटन की एकता मजबूत करने से सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग का विकास बढ़ाना होगा।
सीएमजी और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के बीच सांस्कृतिक पर्यटन रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर करने से शिनच्यांग में समाजवादी आधुनिकीकरण का निर्माण बढ़ाया जाएगा। सीएमजी हमेशा अपने मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देसी-विदेशी दर्शकों को शिनच्यांग में प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि और विकास की प्रगति दिखाता है। सीएमजी लगातार शिनच्यांग के पर्यटन उद्योग का विकास बढ़ाने में प्रयास करेगा।
वहीं, शिनच्यांग के जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के उप प्रमुख एनीवार तुर्सुन ने कहा कि हाल के वर्षों में सीएमजी ने शिनच्यांग के पर्यटन का प्रचार करने के लिए सिलसिलेवार श्रेष्ठ कार्यक्रम बनाए। इससे शिनच्यांग में सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग के विकास में नई उम्मीद जगी। आशा है कि सीएमजी के विविध शो के जरिए शिनच्यांग का दौरा करने के लिए और अधिक देसी-विदेशी पर्यटक आकर्षित होंगे।
बताया जाता है कि सीएमजी के विविध शो का शीर्षक है सबसे खूबसूरत इच्छा यात्रा। इसमें राजमार्ग यात्रा के जरिए रास्ते के नज़ारे और विभिन्न जातीय लोगों का खूबसूरत जीवन दिखाया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 Aug 2026 9:36 PM IST












