वर्ष 2026 की पहली छमाही में चीन की व्यावसायिक इकाई संरचना हुई बेहतर

वर्ष 2026 की पहली छमाही में चीन की व्यावसायिक इकाई संरचना हुई बेहतर
8 अगस्त को चीन के बाजार विनियमन के लिए राज्य प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2026 के पहले छह महीनों में, चीन की व्यावसायिक इकाई संरचना लगातार बेहतर होती रही, जिससे अर्थव्यवस्था नए, बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाले विकास की ओर बढ़ रही है।

बीजिंग, 9 अगस्त (आईएएनएस)। 8 अगस्त को चीन के बाजार विनियमन के लिए राज्य प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2026 के पहले छह महीनों में, चीन की व्यावसायिक इकाई संरचना लगातार बेहतर होती रही, जिससे अर्थव्यवस्था नए, बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाले विकास की ओर बढ़ रही है।

नई पीढ़ी की सूचना प्रौद्योगिकी, हाई-एंड इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग समेत "8 उभरते उद्योगों" में और ह्यूमनॉइड रोबोट, जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत "9 भविष्य के उद्योग" में नई बनी कंपनियों की संख्या 5.61 लाख तक पहुंच गई, जिससे एक स्थिर विकास प्रवृत्ति बनी रहती है।

इनमें से, जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में 55 हजार नए उद्यम स्थापित किए गए, जो गत साल की इस समान अवधि से 28.0 फीसदी की बढ़ोतरी है। साथ ही ह्यूमनॉइड रोबोट के क्षेत्र में 1.16 लाख नए उद्यम स्थापित किए गए, जो पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी है, जो नए आर्थिक विकास बिंदु के बनने में तेजी ला रहे हैं।

इस साल की पहली छमाही में, नए उपभोग फार्मेट में बहुत तेजी देखी गई, जिसमें 39 लाख 57 हज़ार नए सेवा उद्यम शुरू हुए। इनमें से 14 लाख 75 हज़ार सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यम शुरू हुए।

इसके अलावा, उच्च तकनीक विनिर्माण में भी अच्छी वृद्धि रही। अंतरिक्ष यान और प्रक्षेपण यान निर्माण और ऑप्टिकल फाइबर और ऑप्टिकल केबल निर्माण में नई बनी कंपनियों में पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में 185.7 फीसदी और 129.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 9:57 PM IST

Tags

Next Story