टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस फरार अभिषेक पंडित के खिलाफ एलओसी जारी, देश छोड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने उठाया कदम

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस  फरार अभिषेक पंडित के खिलाफ एलओसी जारी, देश छोड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने उठाया कदम
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे अभिषेक पंडित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस को शक है कि अभिषेक देश छोड़कर भाग सकता है। ऐसे में उसे विदेश जाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। अभिषेक पंडित मामले के मुख्य आरोपी और कथित तौर पर गैंग के मास्टरमाइंड अनिल पंडित का भाई है।

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे अभिषेक पंडित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस को शक है कि अभिषेक देश छोड़कर भाग सकता है। ऐसे में उसे विदेश जाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। अभिषेक पंडित मामले के मुख्य आरोपी और कथित तौर पर गैंग के मास्टरमाइंड अनिल पंडित का भाई है।

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक पंडित इस पूरे मामले में अहम कड़ी है। वह इस पूरे गैंग के पैसों का हिसाब-किताब संभालता था और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपियों तक पैसे पहुंचाने में भी उसकी भूमिका थी। पुलिस को आशंका है कि वह देश छोड़कर जा सकता है। इसी वजह से उसके खिलाफ एलओसी जारी की गई है।

दरअसल, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम अभिषेक पंडित को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के करनाल पहुंची थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस अभिषेक की पत्नी सुनेहा पंडित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब जांच एजेंसियां सुनेहा से पूछताछ के साथ-साथ अभिषेक से जुड़े बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की जानकारी भी जुटा रही हैं।

यह पूरा मामला 18 अक्टूबर 2026 का है। मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर उस समय फायरिंग हुई थी, जब वह एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे। बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए थे, लेकिन उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक ऑटो चालक घायल हो गए थे।

शुरुआती जांच में सामने आया कि इस वारदात में तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों और उनके साथियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से फायरिंग में शामिल बताए जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हथियार पहुंचाने, आरोपियों को मदद देने और पैसों का इंतजाम करने के शक में दिल्ली और हरियाणा समेत कई जगहों से गिरफ्तारियां हुईं।

जांच आगे बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) भी लगाया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story