टाइगर श्रॉफ फायरिंग आरोपी सुनेहा पंडित के वकील बोले-डायरेक्ट कनेक्शन नहीं, लेन-देन के आरोपों का प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं

टाइगर श्रॉफ फायरिंग आरोपी सुनेहा पंडित के वकील बोले-डायरेक्ट कनेक्शन नहीं, लेन-देन के आरोपों का प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं
मुंबई की एक विशेष मकोका अदालत ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार 13वीं आरोपी सुनेहा पंडित को 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। सुनेहा के वकील अजिंक्य मिरगल ने अदालत में दलील दी कि उनकी मुवक्किल का मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है, पुलिस ने पहले ही सारी जानकारी ले ली है और बरामद मोबाइल नंबर व विदेशी क्रिप्टो अकाउंट के लेन-देन के आरोपों का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है। वहीं क्राइम ब्रांच ने 15 दिन की हिरासत मांगते हुए फंडिंग के विदेशी स्रोत से जुड़े होने का दावा किया है।

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई की एक विशेष मकोका अदालत ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार 13वीं आरोपी सुनेहा पंडित को 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। सुनेहा के वकील अजिंक्य मिरगल ने अदालत में दलील दी कि उनकी मुवक्किल का मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है, पुलिस ने पहले ही सारी जानकारी ले ली है और बरामद मोबाइल नंबर व विदेशी क्रिप्टो अकाउंट के लेन-देन के आरोपों का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है। वहीं क्राइम ब्रांच ने 15 दिन की हिरासत मांगते हुए फंडिंग के विदेशी स्रोत से जुड़े होने का दावा किया है।

वहीं, आरोपी सुनेहा पंडित के वकील अजिंक्य मिरगल ने कहा, "उनका नाम सुनेहा शर्मा है, जिसे सुनेहा पंडित के नाम से भी जाना जाता है। उन पर आरोप है कि वह अनिल पंडित के भाई की पत्नी हैं। उन्हें 1 नवंबर को करनाल में हिरासत में लिया गया था और 5 नवंबर तक पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड दी गई थी। हालांकि, उन्हें आज 3 नवंबर को मुंबई की विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया।"

उन्होंने कहा कि पुलिस ने 15 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने उन्हें 16 नवंबर तक हिरासत में भेज दिया। इनके ऊपर आरोप है कि इनके पास से कोई मोबाइल नंबर बरामद हुआ है, जिसका किसी और अकाउंट्स के जरिए ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल हुआ है। कोर्ट ने भी अपने आदेश में यही कहा है कि इन सबसे डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है।

वकील अजिंक्य मिरगल ने कहा कि इसमें बताया गया है कि कोई क्रिप्टो का विदेशी अकाउंट है और पैसों की कोई लेन-देन हुई है। ऐसा आरोप लगाया गया है कि इन्हें पैसे भेजे गए, लेकिन ये नंबर भारतीय है और यूपीआई ट्रांजेक्शन विदेश से हो रहे हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सुनेहा पंडित को हरियाणा के करनाल जिले से गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर अनिल पंडित की साली है, जिसने 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। उन्हें मंगलवार को मुंबई की विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया, जहां जांचकर्ताओं ने आगे की पूछताछ के लिए उसकी पुलिस हिरासत की मांग की।

अधिकारियों के अनुसार, सुनेहा पंडित अभिषेक की पत्नी है, जो क्रिप्टोकरेंसी अकाउंट संचालित करता है। इस अकाउंट में विदेश से फंड आने की सूचना मिली है और जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह पैसा जबरन वसूली से प्राप्त आय हो सकता है।

अभिषेक पंडित अनिल पंडित का भाई है और उस पर अपने नेटवर्क के साथ दो अन्य समूहों को चलाने का आरोप है और कहा जाता है कि वह सभी ऑपरेशन्स के लिए भुगतान संभालता है।

पुलिस ने बताया कि फायरिंग मामले के अन्य आरोपियों को विशेष कोड दिए गए थे, जिनके जरिए अभिषेक पंडित उन्हें पैसे ट्रांसफर करता था।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सुनेहा पंडित के लिए 15 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की थी, हालांकि उसके वकील ने पुलिस हिरासत की मांग का विरोध करते हुए तर्क दिया कि पुलिस को जो भी जानकारी चाहिए थी, वह पहले ही प्राप्त कर चुकी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अदालत को यह भी बताया कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में इस्तेमाल किया गया फंड विदेशी स्रोतों से आया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story