टाइगर श्रॉफ ने डांस के जरिए माइकल जैक्सन को दी श्रद्धांजलि, एक्टर का वीडियो आया सामने

टाइगर श्रॉफ ने डांस के जरिए माइकल जैक्सन को दी श्रद्धांजलि, एक्टर का वीडियो आया सामने
फिल्मी दुनिया में जब बात डांस की आती है, तो पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दुनियाभर के कलाकार उनके डांस स्टाइल से प्रेरित हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने पसंदीदा कलाकार माइकल जैक्सन को खास अंदाज में याद किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में जब बात डांस की आती है, तो पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दुनियाभर के कलाकार उनके डांस स्टाइल से प्रेरित हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने पसंदीदा कलाकार माइकल जैक्सन को खास अंदाज में याद किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'बिली जीन' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टाइगर एनर्जेटिक परफॉर्म करते नजर आ रहे है। खास बात यह है कि उन्होंने माइकल जैक्सन के सबसे चर्चित डांस स्टेप्स मूनवॉक और लेग शफल को हूबहू करने की कोशिश की है।

वीडियो में टाइगर श्रॉफ के डांस ने दर्शकों को माइकल जैक्सन की याद दिला दी।

इस वीडियो के साथ टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ''मैंने जो कुछ भी मूवमेंट, स्टेज पर खड़े होने का तरीका और पूरी ताकत के साथ परफॉर्म करना सीखा है, वह सब माइकल जैक्सन से ही सीखा है।''

टाइगर ने इंस्टाग्राम पर 'माइकल' बायोपिक पेज को भी टैग किया। इस फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन निभा रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म में निया लॉन्ग, लॉरा हैरियर, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगर टाइगर श्रॉफ के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने अपने डांस और एक्शन के दम पर दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने 'बागी', 'बागी 2', 'हीरोपंती 2', 'गणपत', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'वॉर' जैसी सफल फिल्मों में काम किया।

वह अब से पहले फिल्म 'बागी 4' में नजर आए थे। इसमें उनके अलावा, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story