टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में नया खुलासा, आरोपियों ने हमले से पहले मुंबई के पास की थी गोली चलाने की प्रैक्टिस

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में नया खुलासा, आरोपियों ने हमले से पहले मुंबई के पास की थी गोली चलाने की प्रैक्टिस
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना में जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने अभिनेता टाइगर की कार पर हमला करने से पहले गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी।

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना में जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने अभिनेता टाइगर की कार पर हमला करने से पहले गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी।

सूत्रों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने मुंबई के पास ही एक जगह पर बंदूक से गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को उस जगह की जानकारी दी है, जहां उन्होंने बंदूक की जांच करने के लिए फायरिंग की थी।

सूत्रों के अनुसार, प्रैक्टिस के दौरान एक आरोपी ने दो गोलियां चलाईं, जबकि दूसरे आरोपी ने एक गोली चलाकर बंदूक की जांच की थी। आरोपी यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि बंदूक ठीक से काम कर रही है या नहीं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी प्रैक्टिस के दौरान गोली चलाने में सफल रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि अंधेरी के जिस होटल में आरोपी ठहरे हुए थे, वहां कमरे में बंदूक की जांच करते समय मिसफायर भी हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान गोली बेड पर चली थी। हालांकि, इस घटना के बावजूद होटल के किसी कर्मचारी या बाहर मौजूद किसी व्यक्ति को शक नहीं हुआ कि कमरे में गोली चली है।

फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में सामने आई जानकारियों के आधार पर मुंबई के पास फायरिंग की प्रैक्टिस वाली जगह और वारदात से पहले की गई तैयारियों की जांच कर रही है।

बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला हुआ था। शूटरों ने कार के नजदीक से उन पर गोलियां चलाई थीं। इस हमले में पास खड़े टाइगर का ड्राइवर घायल हो गया। साथ ही, एक ऑटो ड्राइवर को भी गोली लगी थी। इस मामले में अब तक तीन शूटरों समेत करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों शूटरों की गिरफ्तारी राजस्थान के कोटा से हुई। वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2026 8:55 AM IST

Tags

Next Story