टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर बिग बॉस फेम अमन गांधी बोले-मानसिक और शारीरिक रूप से जल्द स्वस्थ हों
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर बिग बॉस-20 कंटेस्टेंट अमन गांधी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और कहा कि वह मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से जल्द ठीक हो जाएं।
अमन गांधी ने कहा, "मैं चाहता हूं कि वे जल्द ठीक हो जाएं क्योंकि वे हमारी इंडस्ट्री के बड़े स्टार और हस्ती हैं। इसलिए मैं चाहता हूं वे मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से जल्द स्वस्थ हो जाएं क्योंकि इस घटना ने उन्हें मानसिक तौर पर भी काफी परेशान किया होगा, तो मैं चाहता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"
18 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सुरक्षा और उनके 'फ्रीडम ऑफ वर्क' (काम करने की आजादी) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जब अमन गांधी से एक्टर्स के काम करने की आजादी सवाल पूछा गया, तो अभिनेता ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि काम करने की आजादी खत्म हो रही है और सच कहूं, जब से मैं शो से बाहर आया हूं, तो इंटरव्यू में व्यस्त चल रहा हूं, जिस वजह से मुझे ज्यादा बातें पता नहीं चल पा रही हैं लेकिन इंस्टाग्राम रील्स देखकर पता चला और मैं यही कहूंगा कि टाइगर श्रॉफ जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"
18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमला किया गया, जिसमें अभिनेता बाल-बाल बचे लेकिन उनके हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आईं।
हालांकि, इस हमले के बाद फिल्म उद्योग से जुड़ी संस्थाओं जैसे एफडब्ल्यूआईसीई और एआईसीडब्लयूए ने सितारों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका मानना है कि मुंबई में कलाकारों और निर्देशकों (जैसे हाल ही में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई घटना) को इस तरह निशाना बनाया जाएगा, तो वे बिना किसी डर के खुलकर काम कैसे कर पाएंगे। यह सीधे तौर पर उनकी पेशेवर स्वतंत्रता यानी 'फ्रीडम ऑफ वर्क' पर हमला है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 Oct 2026 4:37 PM IST












