टीएमसी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस

टीएमसी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस
पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पश्चिम बंगाल 2026 के चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को दिल्ली मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांता मजूमदार की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। पेस साल 2021 से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पश्चिम बंगाल 2026 के चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को दिल्ली मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांता मजूमदार की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। पेस साल 2021 से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावों से पहले लिएंडर पेस का बीजेपी में शामिल होना तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका भी माना जा रहा है। गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान लिएंडर पेस से मिले थे और इस मुलाकात में सौमिक भट्टाचार्य भी शामिल हुए थे। तभी से ऐसी अटकलें लगा जा रही थीं कि पेस जल्द ही बीजेपी से जुड़ सकते हैं। पेस को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने फूलों का एक बुके और बीजेपी की सदस्यता वाली पर्ची देकर पार्टी में स्वागत किया।

बीजेपी में शामिल होने पर लिएंडर पेस ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा दिन बताया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुझे इस देश और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।

राजनीति में कदम रखने से पहले टेनिस की दुनिया में लिएंडर पेस ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने अपने करियर में कुल 18 ग्रैंड स्लैम जीते, जिसमें 8 युगल और 10 मिश्रित युगल खिताब रहे। इसके साथ ही उन्होंने 1996 में हुए अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक को भी अपने नाम किया था। वह भारत की ओर से लगातार 7 ओलंपिक में खेलने वाले इकलौते टेनिस खिलाड़ी भी रहे।

डेविस कप में भी लिएंडर पेस का दबदबा रहा और उन्होंने 45 जीत के साथ इस टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहे। साल 2024 में लिएंडर पेस को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले एशियाई पुरुष खिलाड़ी रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 1:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story