Breaking News: आज की बड़ी खबरें 4 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Nov 2025 8:09 AM IST
जीवन का सच्चा अर्थ मानवता की सेवा में निहित है- राज्यपाल मंगूभाई पटेल
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सोमवार को कहा कि लोगों को क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने और समर्थन के लिए आगे आना चाहिए। राज्यपाल पटेल ने नागरिकों से टीबी रोगियों की यथासंभव मदद करने का आग्रह करते हुए कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ मानवता की सेवा में निहित है और पीड़ितों व जरूरतमंदों की मदद करना एक नेक कार्य है, जिससे ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- 4 Nov 2025 8:05 AM IST
मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित आर्या के एनकाउंटर के मामले में अब तक 7 लोगों का बयान दर्ज किया
मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित आर्या का एनकाउंटर करने वाले अधिकारी एपीआई अमोल वाघमारे का बयान दर्ज किया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र सोनवणे, स्टूडियो मालिक मनीष अग्रवाल, एपीआई अमोल वाघमारे और कुछ बच्चों के माता-पिता के बयान दर्ज किये किए हैं।
Created On :   4 Nov 2025 8:00 AM IST












