संजय झा ने नीतीश की नाराजगी का किया खंडन, बोले- विपक्ष अफवाह फैला रहा

संजय झा ने नीतीश की नाराजगी का किया खंडन, बोले- विपक्ष अफवाह फैला रहा
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सीधे तौर पर बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विपक्ष के लोग अफवाह फैला रहे हैं।

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सीधे तौर पर बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विपक्ष के लोग अफवाह फैला रहे हैं।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि विपक्ष को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं। विपक्ष बैठकर अफवाह फैला रहा है और स्टोरी प्लांट करा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावी मैदान में चलकर लड़े। उन्होंने साफ लहजे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की किसी भी तरह की नाराजगी से इंकार करते हुए कहा कि वे प्रसन्न हैं और चुनाव मैदान में एनडीए के प्रचार के लिए तैयार हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की हर चीज पर नजर है और वे लोगों से खुद बातचीत कर निर्णय ले रहे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं से भी उनकी बात हो रही है और तब कोई भी फैसला हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एनडीए में कौन दल किस सीट पर लड़ेगा, उसे लेकर भी चर्चा जारी है और जल्द इसकी भी जानकारी दी जाएगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी कुछ भी बोल रहा है।

उल्लेखनीय है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की बात सामने आई थी। इससे पहले, एनडीए ने रविवार को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2025 1:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story