त्रिपुरा पुलिस की कार्रवाई, मिट्टी के नीचे ड्रम में छिपाकर रखा 129 किलो गांजा जब्त

त्रिपुरा पुलिस की कार्रवाई, मिट्टी के नीचे ड्रम में छिपाकर रखा 129 किलो गांजा जब्त
त्रिपुरा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनामुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलनगर गांव में एक ड्रग्स तस्कर के घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। इस छापेमारी में पुलिस ने करीब 129 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 26 लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

सिपाहीजला, 14 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनामुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलनगर गांव में एक ड्रग्स तस्कर के घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। इस छापेमारी में पुलिस ने करीब 129 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 26 लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को सूचना मिली थी कि कमलनगर क्षेत्र में एक घर के अंदर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलने के बाद सोनामुरा थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और देर रात इलाके में छापेमारी की योजना बनाई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान घर की तलाशी के साथ-साथ जमीन के भीतर भी खुदाई की गई। इस दौरान पुलिस को मिट्टी के नीचे छिपाकर रखे गए ड्रम में भारी मात्रा में सूखा गांजा मिला। बरामद गांजे का कुल वजन 129 किलो 800 ग्राम पाया गया, जिसे बाद में विधिवत रूप से जब्त कर लिया गया।

सोनामुरा थाना प्रभारी तपस दास ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मौके पर तलाशी ली और बरामद नशीले पदार्थ को सीज किया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर का मालिक और संदिग्ध तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2026 9:33 PM IST

Tags

Next Story