त्रिपुरा टीटीएएडीसी ग्राम समिति चुनाव सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी, पोलिंग बूथों पर लगीं कतारें

त्रिपुरा टीटीएएडीसी ग्राम समिति चुनाव सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी, पोलिंग बूथों पर लगीं कतारें
त्रिपुरा में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) ग्राम समिति चुनावों के लिए बैलेट पेपर से सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 44 ब्लॉक में 2,954 सीटों पर प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदाता सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचे।

त्रिपुरा, 28 सितंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) ग्राम समिति चुनावों के लिए बैलेट पेपर से सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 44 ब्लॉक में 2,954 सीटों पर प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदाता सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचे।

दक्षिणी त्रिपुरा में रूपाइछारी आरडी ब्लॉक के बीडीओ और रिटर्निंग अधिकारी प्रतिम देबनाथ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आज टीटीएएडीसी ग्राम समिति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। रूपाइछारी आरडी ब्लॉक के तहत 18 में से 17 ग्राम समितियों में मतदान जारी है।

उन्होंने बताया कि रूपाइछारी आरडी ब्लॉक में कुल 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सभी जगहों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हर जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। कम से कम एक पोलिंग एजेंट और कई जगहों पर अलग-अलग पार्टियों के दो से तीन पोलिंग एजेंट मौजूद हैं। अभी स्थिति सामान्य है।

रिटर्निंग अधिकारी प्रतिम देबनाथ ने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम हैं। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। जहां भी परेशानी की संभावनाएं हैं, वहां हमने टीमें भेजी हैं।

रूपाइछारी आरडी ब्लॉक के बूथ नंबर 13 मौजूद पीठासीन अधिकारी (पीओ) कार्तिक दास ने कहा, "मैंने सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू किया। मतदाता बिना किसी परेशानी के आसानी से वोट डाल रहे हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल यहां मौजूद हैं और अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, और मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।"

रूपाइछारी आरडी ब्लॉक में कुल 337 उम्मीदवार 119 सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस क्षेत्र में कुल 22,615 मतदाता वोट डालने के लिए योग्य हैं।

बता दें कि त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) ग्राम समिति चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), सीपीआई (एम), टिपरा मोथा पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना 5 अक्टूबर को होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Sept 2026 9:19 AM IST

Tags

Next Story