सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत ट्रंप

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा किया कि उन्होंने मानवता के नाते सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार की रस्में अदा करने के लिए ईरान को 'वीक ऑफ' (एक हफ्ते की राहत) दिया है।

वाशिंगटन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा किया कि उन्होंने मानवता के नाते सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार की रस्में अदा करने के लिए ईरान को 'वीक ऑफ' (एक हफ्ते की राहत) दिया है।

माउंट रशमोर में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ट्रंप ने शुक्रवार रात (स्थानीय समयानुसार) दोहराया कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका की कार्रवाई से ईरानी नेतृत्व "कमजोर" हुआ है और वे "समझौता करने को मजबूर" हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह अस्थायी विराम “मानवीय कारणों” से दिया गया था।

ट्रंप ने कहा, " हमने ईरान को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। कुछ समय पहले तक वे मध्य पूर्व में तबाही मचा रहे थे, लेकिन हमने उन्हें घुटनों पर ला दिया। अब वे किसी भी कीमत पर हमसे समझौता करना चाहते हैं।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, "ईरान को मानवता के नाते सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा करने के लिए वीक ऑफ (एक हफ्ते की मोहलत) दी गई है, क्योंकि हम अच्छे लोग हैं। लेकिन इसके तुरंत बाद, उन्हें अमेरिकी शर्तों को मानना होगा।"

उन्होंने अपने संबोधन में यह भी दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला जैसे देशों में भी तेजी से कार्रवाई करते हुए “विजय” हासिल की है और अमेरिकी सैन्य शक्ति को मजबूत किया है।

ट्रंप ने अपने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी आलोचना की और उन्हें प्रशासनिक अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया।

इस दौरान, उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े दावे किए और कहा कि उनके कार्यकाल में रिकॉर्ड निवेश और औद्योगिक विकास हुआ है। ट्रंप ने कहा, "नई नीतियों और टैरिफ के कारण देश में कारखानों और निवेश में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है, और अमेरिका अब दुनिया का सबसे मजबूत और आकर्षक देश बन गया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 1:47 PM IST

Tags

Next Story