समुद्री नाकाबंदी शुरू, पास आए ईरानी जहाज तो कर देंगे तबाह ट्रंप

समुद्री नाकाबंदी शुरू, पास आए ईरानी जहाज तो कर देंगे तबाह  ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्री नाकाबंदी शुरू कर देने की जानकारी देते हुए ईरानी जहाज को तबाह करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा उसी "किल सिस्टम" का प्रयोग किया जाएगा जो ड्रग तस्करों के खिलाफ किया जाता है।

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्री नाकाबंदी शुरू कर देने की जानकारी देते हुए ईरानी जहाज को तबाह करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा उसी "किल सिस्टम" का प्रयोग किया जाएगा जो ड्रग तस्करों के खिलाफ किया जाता है।

सोमवार को एक बार फिर ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने अपनी बात रखी। उन्होंने आक्रामक अंदाज जारी रखते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने जानबूझकर 'फास्ट अटैक शिप' को निशाना नहीं बनाया।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दोहराया , "ईरान की नेवी समुद्र की गर्त में जा चुकी है और पूरी तरह तबाह-बर्बाद हो चुकी है। हमने उसके 158 जहाज तबाह कर दिए। कुछ को छोड़ दिया जिन्हें वे फास्ट अटैक शिप कहते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि उससे हमें कोई खतरा नहीं है।"

इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के पास भी आया, तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा, उसी 'किल सिस्टम' का इस्तेमाल करके जो हम समुद्र में नावों पर 'ड्रग डीलरों' के खिलाफ करते हैं।

किल सिस्टम का खौफ दिखाते हुए कहा कि ये तेज और बेरहम हैं। दावा किया कि इनकी वजह से ही समुद्री रास्ते से अमेरिका आने वाले 98.2 फीसदी ड्रग्स पर पाबंदी लग गई!

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान पर लगाई गई समुद्री नाकाबंदी शुरू हो गई है। यह फैसला सोमवार शाम 7:30 बजे (अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे) से लागू हो गया।

ट्रंप ने पिछली पोस्ट्स में ही कह दिया था कि फैसले के तहत जो भी जहाज होर्मुज से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोककर जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जो ईरान को टोल देते हैं। जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। ट्रंप के अनुसार, "इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 April 2026 8:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story