'तुम हो ना' शो में राजीव खंडेलवाल ने याद किया राजेश खन्ना का डायलॉग

तुम हो ना शो में राजीव खंडेलवाल ने याद किया राजेश खन्ना का डायलॉग
टीवी के नए शो 'तुम हो ना' का एपिसोड उस वक्त भावनात्मक हो गया, जब शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने कंटस्टेंट से कुछ दिलचस्प सवाल पूछे। इस दौरान मशहूर अभिनेता दिवंगत राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' का एक आइकॉनिक डायलॉग भी याद किया गया।

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी के नए शो 'तुम हो ना' का एपिसोड उस वक्त भावनात्मक हो गया, जब शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने कंटस्टेंट से कुछ दिलचस्प सवाल पूछे। इस दौरान मशहूर अभिनेता दिवंगत राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' का एक आइकॉनिक डायलॉग भी याद किया गया।

शो के दौरान राजीव खंडेलवाल ने कंटेस्टेंट्स से उनके सपनों और प्लान्स के बारे में बातचीत शुरू की। उन्होंने पूछा कि अगर उन्हें इनाम की राशि मिलती है तो वे उसका क्या करेंगे।

इस पर कंटेस्टेंट पूजा ने बताया कि उनका सपना एक बड़ा घर लेने का है और वह इस पैसे का इस्तेमाल घर की डाउन पेमेंट के लिए करना चाहती हैं।

राजीव ने पूजा के पति कार्तिक से मजाकिया अंदाज में सवाल किया और पूछा कि आप पूरी सैलरी अपनी पत्नी को देते हैं, इसका मतलब या तो आपको बजट बनाना नहीं आता, या फिर आप अपनी पत्नी पर पूरी तरह भरोसा करते हैं।

राजीव ने आगे कहा, ''आमतौर पर समाज में यह सोच देखने को मिलती है कि पुरुष मानते हैं कि पैसे और बजट का काम सिर्फ उन्हें ही करना चाहिए, क्योंकि उन्हें लगता है कि महिलाएं शायद इसे ठीक से नहीं संभाल पाएंगी।''

उन्होंने कार्तिक से पूछा, ''क्या आपको लगता है कि आपकी पत्नी इस मामले में आपसे ज्यादा समझदार हैं।'' इस पर कार्तिक ने बिना झिझक जवाब दिया, ''हां, मेरी पत्नी मुझसे ज्यादा स्मार्ट हैं। मैं उनके फैसलों पर पूरा भरोसा करता हूं।''

इसके बाद बातचीत और भी दिलचस्प हो गई जब राजीव ने पूजा से पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपने पति को कोई सरप्राइज दिया है। पूजा ने बताया, ''जब मैं एक छोटी कंपनी में काम करती थीं, तब मैंने बड़ी ही मेहनत से पैसे बचाए और अपने पति को एक स्कूटी गिफ्ट की थी।''

कार्तिक ने भी इस अनुभव को साझा करते हुए बताया, ''उस गिफ्ट के बाद मेरी जिंदगी काफी बदल गई। अब वह रोज ट्रेन की जगह स्कूटी से ऑफिस जाते हैं और इससे मेरी दिनचर्या आसान हो गई है।''

इसी बातचीत के बीच राजीव खंडेलवाल ने कहा, ''जिंदगी को अक्सर लोग छोटा समझ लेते हैं, लेकिन असल में उसे बड़े अनुभवों से भरना चाहिए। उन्होंने राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' का मशहूर डायलॉग याद किया, ''जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए।''

राजीव ने आगे कहा, ''इस सोच का मतलब यह है कि जिंदगी को सिर्फ समय से नहीं, बल्कि अपने अनुभवों, रिश्तों और अच्छे कामों से बड़ा बनाया जाता है। हर इंसान अपनी-अपनी जिंदगी जी रहा है, अपने काम और जिम्मेदारियों के साथ।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story