उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने के फिराक में एमके स्टालिन तुहिन सिन्हा

उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने के फिराक में एमके स्टालिन तुहिन सिन्हा
भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने डीएमके पर निशाना साधते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि डीएमके गठबंधन, खासकर सीएम एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन के प्रति पूरे तमिलनाडु में गुस्सा है।

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने डीएमके पर निशाना साधते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि डीएमके गठबंधन, खासकर सीएम एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन के प्रति पूरे तमिलनाडु में गुस्सा है।

उन्होंने कहा कि डीएमके के नेतृत्व में तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था ठप हो गई थी। महिला अपराध में वृद्धि हुई है। तमिलनाडु के युवाओं को ड्रग्स माफिया बर्बाद कर रहे हैं और बेरोजगारी की समस्या है। उसकी वजह से डीएमके गठबंधन को लेकर तमिलनाडु को लोगों में गुस्सा है।

उन्होंने कहा कि लोगों के मन में आशंका है कि आने वाले वक्त में एमके स्टालिन, उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने के फिराक में हैं। पीयूष गोयल ने बार-बार एमके स्टालिन को चैलेंज किया है कि वो स्पष्टीकरण दें कि क्या वो आने वाले वक्त में उदयनिधि को सीएम बनाना चाहते हैं? क्या परिवारवाद के चंगुल में डीएमके उलझती रहेगी, या फिर तमिलनाडु के हित में काम करेगी? एमके स्टालिन इन सवालों के उत्तर नहीं दे पाए हैं।

तुहिन सिन्हा ने आगे कहा कि केरल में अप्रत्याशित वोटिंग हुई है, क्योंकि नॉन एनडीए सरकार के प्रति लोगों के मन में गुस्सा है। सभी नॉन एनडीए सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। जहां केरल के मतदाताओं ने भारी मतदान करके अपना गुस्सा जाहिर किया है, वहीं गुस्सा 23 अप्रैल को मतदान के दौरान तमिलनाडु में भी दिखने वाला है। तमिलनाडु के लोग एमके स्टालिन को अलविदा कह देंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभ चुनाव को लेकर तुहिन सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भय और भरोसा में सीधा मुकाबला है। टीएमसी का भय और भाजपा के भरोसा के बीच सीधी लड़ाई है। इस लड़ाई में जीत हमेशा भरोसे की होती है। भाजपा ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा के भरोसा पत्र में बंगाल को आगे ले जाने की बात कही गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story