यूपी फर्रुखाबाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मुजफ्फरनगर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

यूपी फर्रुखाबाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मुजफ्फरनगर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बरौली गांव के रहने वाले 38 वर्षीय कुलदीप चौहान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार सुबह परिजन कुलदीप को संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल लोहिया लेकर आए थे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

फर्रुखाबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बरौली गांव के रहने वाले 38 वर्षीय कुलदीप चौहान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार सुबह परिजन कुलदीप को संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल लोहिया लेकर आए थे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

परिजन मामले पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है कि आखिर युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार गांव में चर्चा है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।

मामले पर ईएमओ जिला अस्पताल के डॉ. अमन कुमार ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में लाया गया था। एग्जामिनेशन करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया है; उसके शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना भेज दी है।

वहीं, मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस एनकाउंटर में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी एटीएम कार्ड फ्रॉड करने वाले गैंग से जुड़े हैं, और पुलिस उन इलाकों की जांच कर रही है, जहां उन्होंने ऐसे क्राइम किए थे।

फुगाना सीओ नरेंद्र यादव ने कहा, "आज सुबह, तितावी पुलिस टीम टीला रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक संदिग्ध कार दिखी और उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने जान से मारने के इरादे से पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने खुद के बचाव में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। दो अन्य भाग गए, लेकिन बाद में कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।"

एक और मामले में मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने कहा, "तीन दिन पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर एक प्रोटेस्ट किया था। इस दौरान मारपीट हुई। एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक आदमी और एक महिला दूसरे आदमी को पीटते हुए दिख रहे थे। इसके आधार पर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इस व्यक्ति युधिष्ठिर पहलवान, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 July 2026 2:21 PM IST

Tags

Next Story