उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई, झूठ की एक्सपायरी डेट आ गई राजीव राय

उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई, झूठ की एक्सपायरी डेट आ गई  राजीव राय
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की झूठ की एक्सपायरी डेट आ गई है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की झूठ की एक्सपायरी डेट आ गई है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।

सपा सांसद का यह बयान उस वक्त आया है, जब सीएम योगी ने पूर्व की अखिलेश यादव की सरकार पर हमला बोला।

मथुरा में सीएम योगी ने कहा कि सनातन को मिटाने की बात करने वाले खुद मिट्टी में मिल गए। उन्होंने अयोध्या और काशी की तर्ज पर मथुरा में भी भव्य धाम विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट की जा चुकी हैं।

उन्होंने पिछली सरकारों पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों को अपने वोट बैंक की चिंता रहती थी और इसी वजह से ब्रज क्षेत्र में आने से डरते थे। पिछली सरकारों के कार्यकाल में जवाहरबाग जैसी घटनाएं हुईं, जबकि अब ब्रज में ऐसे विवादों के बजाय रंगोत्सव और ब्रजराज उत्सव जैसे आयोजन हो रहे हैं।

सीएम योगी के बयान पर आईएएनएस से बातचीत में सपा सांसद ने कहा कि भाजपा दहशत में है। उसे सपने में भी अखिलेश यादव दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चिराग बुझने से पहले फड़फड़ाता है और भाजपा की स्थिति भी ऐसी ही हो गई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद के नैनीताल हाई कोर्ट पहुंचने पर राजीव राय ने इसे दलित समाज के आत्मसम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद किसी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के किसी स्थान पर जाने के बाद शुद्धिकरण कराया जाना मानसिकता और अहंकार को दर्शाता है। दलित समाज को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और अपने आत्मसम्मान के लिए इसका राजनीतिक जवाब देना चाहिए।

सपा सांसद ने कहा कि देश के छात्रों के साथ विपक्षी दल खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार के सपने दिखाए, लेकिन जब उन्होंने संसद में रोजगार से संबंधित सवाल उठाया तो सरकार की ओर से फर्जी आंकड़े पेश किए गए। उन्होंने दावा किया कि सरकार के झूठ की एक्सपायरी डेट आ चुकी है और उसकी विदाई तय है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2026 5:28 PM IST

Tags

Next Story