यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन आगरा में होगा ऑक्शन, डॉ. संजय कपूर बोले-युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर

यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन आगरा में होगा ऑक्शन, डॉ. संजय कपूर बोले-युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर
यूपी टी20 लीग के चौथे संस्करण का आगाज 14 अगस्त से होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में काशी रुद्रस की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन मेरठ मावेरिक्स से होगी। 24 दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहर लखनऊ और कानपुर में खेले जाएंगे।

लखनऊ, 23 जुलाई (आईएएनएस)। यूपी टी20 लीग के चौथे संस्करण का आगाज 14 अगस्त से होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में काशी रुद्रस की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन मेरठ मावेरिक्स से होगी। 24 दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहर लखनऊ और कानपुर में खेले जाएंगे।

लीग के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब यूपी टी20 लीग दो अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा। इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए यूपी टी20 लीग के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा, "यूपी टी20 लीग अब अपने चौथे सीजन में आ गया है और यह साल खास है क्योंकि यह टूर्नामेंट दो बड़े शहरों, लखनऊ और कानपुर में आयोजित किया जाएगा। हम एक जबरदस्त सीजन की उम्मीद कर रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा क्रिकेट त्योहार होगा। यूपी टी20 लीग महज एक लीग नहीं है। यह क्रिकेट, युवाओं, टैलेंट और उत्तर प्रदेश की स्पिरिट का सेलिब्रेशन है।"

उन्होंने कहा, "दो शहरों में मैच आयोजित करना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हालांकि इसमें लॉजिस्टिक चुनौतियां हैं, लेकिन इससे हम लीग को लोगों के करीब ले जा सकते हैं और पूरे राज्य में इसकी पहुंच बढ़ा सकते हैं। इस साल, मैच लखनऊ और कानपुर में खेले जाएंगे, जबकि ऑक्शन आगरा में होगा, जिसका मतलब है कि यूपी टी20 लीग पहले ही उत्तर प्रदेश के तीन अहम शहरों से जुड़ चुका है। हमारा विजन है कि हम आगे बढ़ते रहें और आने वाले वर्षों में लीग को और भी शहरों तक ले जाएं, ठीक वैसे ही जैसे आईपीएल ने किया है।"

डॉ. कपूर ने लीग को और सपोर्ट करते हुए कहा, "यूपी टी20 लीग तेजी से आईपीएल के बाद देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में से एक बन रही है और हम चाहते हैं कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बने जो उत्तर प्रदेश के जबरदस्त टैलेंट को पूरी दुनिया के सामने लाए। यह लीग युवा क्रिकेटरों के लिए भी एक बड़ा मौका है। यूपी टी20 लीग का ब्रॉडकास्ट 200 से अधिक देशों में होगा, जिससे खिलाड़ियों को बेमिसाल दृश्यता मिलेगी। जब स्काउट्स, फ्रेंचाइजी और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी टैलेंट को देखते हैं तो मौके अपने आप मिलते हैं। इसीलिए यह लीग इतनी जरूरी है। यह युवा खिलाड़ियों को एक बड़े स्टेज पर खुद को साबित करने का मौका देती है।"

उत्तर प्रदेश के कई खिलाड़ी यूपी टी20 लीग से आगे बढ़कर भारतीय टीम तक पहुंचे हैं और उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका भी मिला है। डॉ. संजय कपूर का कहना है कि यूपी टी20 लीग युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है। यहां उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने, उनके साथ खेलने और उनके अनुभवों से सीखने का मौका मिलता है। इससे युवा क्रिकेटरों को अपने खेल को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने में मदद मिलती है।"

उन्होंने आगे कहा, "जो क्रिकेटर बनना चाहते हैं, उनके लिए सीनियर खिलाड़ियों, आईपीएल स्टार्स और भारत के इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना सीखने का एक बहुत कीमती अनुभव है। क्रिकेट सिर्फ किताबों या कोचिंग सेशन से नहीं सीखा जाता; यह बातचीत, ट्रैवल, निरीक्षण और उन अनुभवी खिलाड़ियों के साथ समय बिताकर सीखा जाता है, जिन्होंने सबसे ऊंचे लेवल पर प्रदर्शन किया है। यूपी टी20 लीग वह माहौल देता है, और यह कई युवाओं के करियर को बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 July 2026 8:07 AM IST

Tags

Next Story