यूपीएसएसएससी ने 24 घंटे के भीतर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की

यूपीएसएसएससी ने 24 घंटे के भीतर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पारदर्शी और शुचितापूर्ण परीक्षा प्रणाली की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025) की प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा के 24 घंटे के भीतर जारी कर दी है।

लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पारदर्शी और शुचितापूर्ण परीक्षा प्रणाली की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025) की प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा के 24 घंटे के भीतर जारी कर दी है।

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विभिन्न विभागों के विज्ञापित पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बताया कि परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी का अवलोकन कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, यह प्रोविजनल आंसर-की 30 अगस्त तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी उत्तर कुंजी का मिलान कर सकेंगे और यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

योगी सरकार लगातार भर्ती परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में आयोग द्वारा परीक्षा के 24 घंटे के भीतर प्रोविजनल आंसर-की जारी करना एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इससे अभ्यर्थियों को अपने संभावित अंकों का आकलन करने में मदद मिलेगी और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। आयोग का मानना है कि समय पर उत्तर कुंजी जारी होने से परीक्षार्थियों की शंकाओं का समाधान होगा और चयन प्रक्रिया पर उनका विश्वास मजबूत होगा।

आयोग ने अपने बयान में कहा कि 23 अगस्त 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी का लिंक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तर कुंजी का अवलोकन करें।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आगे के अपडेट और अंतिम उत्तर कुंजी से संबंधित जानकारी भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2026 10:01 PM IST

Tags

Next Story