ओहियो के गवर्नर चुनाव में क्या भारतवंशी विवेक रामास्वामी को मिलेगी जीत? ट्रंप ने दिया खुला समर्थन

ओहियो के गवर्नर चुनाव में क्या भारतवंशी विवेक रामास्वामी को मिलेगी जीत? ट्रंप ने दिया खुला समर्थन
ओहियो में मेयर पद का चुनाव होने जा रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमा चुके भारतवंशी विवेक रामास्वामी अब ओहियो के मेयर चुनाव की रेस में शामिल हो रहे हैं। विवेक रामास्वामी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खुला समर्थन मिल गया है।

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ओहियो में मेयर पद का चुनाव होने जा रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमा चुके भारतवंशी विवेक रामास्वामी अब ओहियो के मेयर चुनाव की रेस में शामिल हो रहे हैं। विवेक रामास्वामी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खुला समर्थन मिल गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "विवेक रामास्वामी महान राज्य ओहियो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, एक ऐसी जगह जिसे मैं प्यार करता हूं और जहां मैंने 2016, 2020 और 2024 में तीन बार बड़ी जीत हासिल की है!"

विवेक रामास्वामी को अपना समर्थन देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मैं विवेक को अच्छी तरह जानता हूं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ा है, और वह वाकई खास हैं। वह युवा, मजबूत और होशियार हैं! विवेक एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं, जो हमारे देश से सच्चा प्यार करते हैं। आपके अगले गवर्नर के रूप में, विवेक अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, टैक्स और नियमों में कटौती करने, 'मेड इन द यूएसए' को बढ़ावा देने, अमेरिकी ऊर्जा प्रभुत्व को बढ़ावा देने, हमारी अब बेहद सुरक्षित सीमा को सुरक्षित रखने, प्रवासी अपराध रोकने, हमारी सेना/पूर्व सैनिकों को मजबूत करने, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने, चुनावी ईमानदारी को बढ़ावा देने और हमेशा घेरे में रहने वाले हमारे दूसरे संशोधन की रक्षा करने के लिए कड़ा संघर्ष करेंगे।"

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि विवेक रामास्वामी ओहियो के एक महान गवर्नर होंगे और मेरा पूरा समर्थन है, वह आपको कभी निराश नहीं करेंगे!

बता दें, 2024 के अमेरिकी चुनाव के दौरान विवेक रामास्वामी का नाम काफी चर्चा में रहा। विवेक ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अयोवा कॉकस में चौथा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति की रेस से खुद को बाहर कर लिया था। वहीं ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) के गठन की घोषणा करते हुए एलन मस्क और विवेक को जिम्मेदारी सौंपी। बाद में विवेक रामास्वामी से यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई और डीओजीई की जिम्मेदारी मस्क को मिल गई।

बता दें, डीजीओई का काम है कि सरकारी खर्चे में कटौती करे। विवेक का भारत से खास कनेक्शन है। दरअसल, विवेक की मां के पास अमेरिकी नागरिकता है, जबकि उनके पिता आज भी भारत के ही नागरिक हैं। विवेक का जन्म ओहियो में ही हुआ था। ब्राह्मण परिवार में जन्मे विवेक हिंदुत्व के खुले समर्थक हैं। उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों पर हिंदू धर्म को लेकर अपनी राय रखी है, इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व का प्रचार भी किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Nov 2025 1:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story