उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में ताबड़तोड़ गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में ताबड़तोड़ गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। गनीमत रही कि अंधाधुंध गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोली दीवार और कार पर लगी है। गोलीबारी की यह घटना बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर की गई है। साहिल जैन पर अवैध कॉल सेंटर के कारोबार का भी आरोप है।

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। गनीमत रही कि अंधाधुंध गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोली दीवार और कार पर लगी है। गोलीबारी की यह घटना बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर की गई है। साहिल जैन पर अवैध कॉल सेंटर के कारोबार का भी आरोप है।

साहिल जैन को कथित तौर पर वर्ष 2021 में लारेंस बिश्नोई ने खुद कॉल करके धमकी दी थी। लारेंस बिश्नोई का साहिल जैन को धमकी देने वाला ऑडियो भी वायरल हुआ था। गोलीबारी की घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो शूटर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे हैं। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दो शूटर बाइक पर आते हैं, उसके बाद एक शूटर घर की तरफ टारगेट करके कई राउंड गोलियां चलाते दिखाई दे रहा है।

इसके बाद दोनों शूटर पार्किंग में खड़ी कार पर फायरिंग करके फरार हो गए। आरोपियों की ओर से कुल 6 राउंड गोलियां चलाई गईं हैं। पुलिस जांच कर रही है कि गोलियां क्या लारेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने चलाई हैं या किसी और गैंग का हाथ है। सूत्रों के मुताबिक रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग का शक है। पुलिस के मुताबिक, साहिल 2019 में दुबई में शिफ्ट हो गया था और कुछ समय पहले जुलाई में ही वह भारत वापस आया है।

इससे पहले 5 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला की स्पेशल स्टाफ की टीम ने उस्मानपुर यमुना खादर में देर रात मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े 2 अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी थी।

आरोपियों की पहचान वसीम और कैफ के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया था कि दोनों अपराधियों ने 2 अक्टूबर को भजनपुरा क्षेत्र में एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। साथ ही, उन्होंने हवाई फायरिंग की थी। इसके बाद दोनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से ताल्लुक रखते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story