उत्तर प्रदेश बलिया में गंगा स्नान के दौरान 4 लोग डूबे, सीएम योगी ने लिया घटना पर संज्ञान

उत्तर प्रदेश बलिया में गंगा स्नान के दौरान 4 लोग डूबे, सीएम योगी ने लिया घटना पर संज्ञान
उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा नदी में नहाते समय 4 लोग डूब गए, जबकि दो लोगों को नाविकों ने बचा लिया है। पुलिस चारों लापता लोगों को मछुवारों की मदद से खोजने का प्रयास कर रही है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और अधिकारियों को जल्द से जल्द लापता लोगों को ढूंढने के निर्देश दिए हैं।

बलिया, 3 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा नदी में नहाते समय 4 लोग डूब गए, जबकि दो लोगों को नाविकों ने बचा लिया है। पुलिस चारों लापता लोगों को मछुवारों की मदद से खोजने का प्रयास कर रही है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और अधिकारियों को जल्द से जल्द लापता लोगों को ढूंढने के निर्देश दिए हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट पर हादसा हुआ है। रविवार को मुंडन संस्कार के लिए लोग पहुंचे हुए थे। गंगा नदी के नहाते समय 6 युवक और युवती अचानक पानी में डूब गए। इससे घाट पर अफरातफरी मच गई।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। हालांकि, तब तक कुछ नाविकों ने नदी में डूबे एक युवक और एक युवती को बचा लिया। हालांकि, 4 लोगों को कोई पता नहीं चल पाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ युवक और युवतियां गंगा नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान एक का पैर फिसल गया और वो डूबने लगे। उसी को बचाने में तीन और भी डूब गए। मछुवारों और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि बलिया के श्रीरामपुर घाट में 6 लोगों के डूबने की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश दिए।

बलिया की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध जलाशय में डूबने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। बरगी डैम में 30 अप्रैल को हादसा हुआ। यहां तेज हवाओं के चलते एक क्रूज जलाशय में डूब गया। साथ ही, उसमें सवार लोग भी पानी में डूब गए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 May 2026 1:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story