उत्तर प्रदेश इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

उत्तर प्रदेश इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शायान मसूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में गाना भी लगाया।

लखनऊ, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शायान मसूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में गाना भी लगाया।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडलर पर जानकारी देते हुए बताया कि आज लखनऊ में सहारनपुर के शादान मसूद, शायान मसूद एवं उनके साथियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद के दामाद का सपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद और सपा नेता शायान मसूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश के अंदर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आप देख रहे हैं कि पीडीए की स्वीकार्यता बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। लोगों के अंदर इस बात को लेकर उत्साह है कि इस बार उत्तर प्रदेश के अंदर बदलाव आए। हम लोग भी पार्टी के साथ और पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और इंशाअल्लाह मजबूती के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदर एक बेहतर रिजल्ट देने का काम करेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद और सपा नेता शायान मसूद ने कहा कि अखिलेश उत्तर प्रदेश के सबसे दूरदर्शी और प्रगतिशील सोच वाले नेताओं में से एक हैं। आपने देखा कि 2012 से 2017 तक जब उनकी सरकार सत्ता में थी, अखिलेश जी ने 10 साल पहले जो काम किया था, भाजपा सरकार आज तक उस स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। चाहे लैपटॉप बांटना हो, साइकिल बांटना हो, विकास परियोजनाएं हों या राजमार्गों का निर्माण, इस सरकार ने उन परियोजनाओं की नकल करने की कोशिश जरूर की है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, नकल करने के लिए भी बुद्धि की जरूरत होती है, और वे वह भी नहीं कर पाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2026 12:11 AM IST

Tags

Next Story