उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन स्कूटी बरामद

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन स्कूटी बरामद
नई दिल्ली की उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) को दो पहिया वाहन चोरी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। नई दिल्ली की उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) को दो पहिया वाहन चोरी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से मोटर वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को एएटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध चोरी की स्कूटी से इलाके में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मौजपुर स्थित शास्त्री मार्ग गली के पास जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान जिस स्कूटी पर दोनों आरोपी सवार थे, वह थाना सीमापुरी क्षेत्र से चोरी की गई पाई गई। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और इस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए, जिन्हें थाना भजनपुरा और थाना दयालपुर क्षेत्र से चुराया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमान उर्फ कोमा (18) निवासी पुराना मुस्तफाबाद और जीशान उर्फ जिशु (18) निवासी नूर-ए-इलाही, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद कुल तीन चोरी के दोपहिया वाहन जब्त किए गए। इस संबंध में थाना जाफराबाद में कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। मामले की जांच जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2026 4:54 PM IST

Tags

Next Story