उत्तराखंड चमोली के बिरही-निजमुला मार्ग पर भूस्खलन, मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस मलबे में फंसी

उत्तराखंड चमोली के बिरही-निजमुला मार्ग पर भूस्खलन, मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस मलबे में फंसी
चमोली जिले के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर काली चट्टान के पास शनिवार को पहाड़ी से अचानक भारी मलबा और पत्थर गिरने से मरीज को जिला मुख्यालय गोपेश्वर ले जा रही 108 आपातकालीन एंबुलेंस बीच सड़क पर फंस गई। गनीमत रही कि चालक और एंबुलेंस स्टाफ ने समय रहते खतरे को भांप लिया और मरीज को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

चमोली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। चमोली जिले के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर काली चट्टान के पास शनिवार को पहाड़ी से अचानक भारी मलबा और पत्थर गिरने से मरीज को जिला मुख्यालय गोपेश्वर ले जा रही 108 आपातकालीन एंबुलेंस बीच सड़क पर फंस गई। गनीमत रही कि चालक और एंबुलेंस स्टाफ ने समय रहते खतरे को भांप लिया और मरीज को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, निजमुला घाटी से एक बीमार महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान काली चट्टान के पास पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने लगे। खतरा बढ़ता देख एंबुलेंस चालक और स्टाफ ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए मरीज को वाहन से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

भूस्खलन के चलते एंबुलेंस फिलहाल मलबे के बीच फंसी रही। वहीं, सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से बिरही-निजमुला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से यातायात प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों ने मार्ग से जल्द मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश के बीच काली चट्टान क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में भी चिंता बनी हुई है।

हाल ही में चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी टनल हादसा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वह सुबह आपदा-प्रभावित टनल क्षेत्र पहुंचे थे और मौके पर राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया था।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया था कि गुरुवार शाम 6.30 बजे के आसपास निर्माण कार्य के दौरान बड़ी मात्रा में पानी और मलबा टनल के अंदर चला गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 1:43 PM IST

Tags

Next Story