वडोदरा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ का सीबीआरएन मॉक ड्रिल

वडोदरा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ का सीबीआरएन मॉक ड्रिल
हवाई अड्डों की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने वडोदरा एयरपोर्ट पर एक बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित किया।

वडोदरा, 20 मार्च (आईएएनएस)। हवाई अड्डों की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने वडोदरा एयरपोर्ट पर एक बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित किया।

यह मल्टी-एजेंसी अभ्यास केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (सीबीआरएन) खतरों से निपटने की तैयारी को परखने के लिए किया गया था।

इस मॉक एक्सरसाइज के दौरान एक काल्पनिक रेडियोलॉजिकल आपात स्थिति बनाई गई, जिसमें कार्गो कॉम्प्लेक्स में रेडियोएक्टिव पदार्थ (यूएन-2910) के रिसाव (स्पिलेज) की स्थिति को दर्शाया गया। इस परिदृश्य के जरिए यह जांचा गया कि ऐसी गंभीर स्थिति में अलग-अलग एजेंसियां किस तरह से मिलकर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करती हैं।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य सभी संबंधित एजेंसियों के बीच तालमेल, तैयारी और संयुक्त प्रतिक्रिया तंत्र (जॉइंट रिस्पॉन्स) को मजबूत करना था। सीआईएसएफ के नेतृत्व में हुई इस मॉक ड्रिल में यह सुनिश्चित किया गया कि वास्तविक आपात स्थिति के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए और सभी एजेंसियां एकजुट होकर तेजी से कार्रवाई कर सकें।

अभ्यास के दौरान सुरक्षा टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने, इलाके को सुरक्षित करने और संभावित खतरे को कम करने की प्रक्रिया को बारीकी से अंजाम दिया। इस दौरान यह भी देखा गया कि किस तरह से समन्वय के जरिए बड़े खतरे को टाला जा सकता है।

मॉक ड्रिल के अंत में एक विस्तृत समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें पूरे ऑपरेशन का विश्लेषण किया गया और सुधार के बिंदुओं पर चर्चा हुई। इससे भविष्य में और बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

सीआईएसएफ ने इस सफल मॉक ड्रिल की जानकारी आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए दी। एक्स पोस्ट में लिखा, "वडोदरा हवाई अड्डे पर सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) खतरे पर एक बहु-एजेंसी मॉक अभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें कार्गो कॉम्प्लेक्स में रेडियोएक्टिव पदार्थ (यूएन-2910) के फैलने से उत्पन्न रेडियोलॉजिकल आपातकाल की स्थिति का अनुकरण किया गया।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 March 2026 9:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story