ग्रेटर नोएडा वैदपुरा और खोदना कलां में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन भवन सील

ग्रेटर नोएडा वैदपुरा और खोदना कलां में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन भवन सील
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन कई भवनों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण को रोकने के उद्देश्य से की गई।

ग्रेटर नोएडा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन कई भवनों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण को रोकने के उद्देश्य से की गई।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध रूप से निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ सुमित यादव की निगरानी में वर्क सर्किल-2 की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह ने बताया कि ग्राम वैदपुरा के खसरा संख्या 332, 333, 334 और 615 पर बिना अनुमति के बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके का निरीक्षण किया और अवैध पाए गए निर्माण को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

इसी क्रम में ग्राम खोदना कलां में भी खसरा संख्या 323, 324 और 194 पर बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के निर्माण कार्य चल रहा था। यहां भी प्राधिकरण की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पहुंचकर निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। दोनों ही स्थानों पर निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया गया है और संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई है।

एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी जमीन या फ्लैट को खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी वैधता की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

प्राधिकरण ने यह भी चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनियों या बिना अनुमति के बने भवनों में निवेश करने से लोगों की गाढ़ी कमाई फंस सकती है। ऐसे में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 6:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story