बिहार ने लालू का शासनकाल देखा है, तेजस्वी भी उनके कदम पर चलेंगे जीतन राम मांझी

बिहार ने लालू का शासनकाल देखा है, तेजस्वी भी उनके कदम पर चलेंगे  जीतन राम मांझी
बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। सत्ता और विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके पिताजी और माताजी के शासनकाल को बिहार की जनता देख चुकी है। तेजस्वी भी उन्हीं के कदम पर चलेंगे, यह बिहार की जनता जानती है।

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। सत्ता और विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके पिताजी और माताजी के शासनकाल को बिहार की जनता देख चुकी है। तेजस्वी भी उन्हीं के कदम पर चलेंगे, यह बिहार की जनता जानती है।

पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने मगही की एक कहावत "बापे पूत पराते घोड़ा, कुछ नहीं तो थोड़ा-थोड़ा" की चर्चा करते हुए कहा कि उनके (तेजस्वी यादव) माता-पिता के जंगलराज और आतंकराज को बिहार देख चुका है। उस समय विकास का नामोनिशान नहीं था। हर तरीके से बिहार कांप रहा था।

उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार ने बिहार को सुधारा है। अब वे कलंक को धोने के लिए ढपोरशंखी बातें कर रहे हैं। दिखावटी घोषणा पत्र निकाल रहे हैं। बिहार की जनता का दिमाग इतना कच्चा नहीं है कि वे जंगलराज को भूल गए हैं।"

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के पिता जिस कदम पर चले थे, उसी कदम पर वे भी चलेंगे, यह बिहार की जनता जानती है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि महागठबंधन का घोषणा पत्र कागजी खानापूर्ति है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उस सच्चाई तक जाने में इन्हें बहुत समय लगेगा। अभी कुछ नहीं हो सकता है।

'जननायक' को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हैं। जो खुद को जननायक कह रहे हैं, वे कर्पूरी ठाकुर का अपमान कर रहे हैं। आम लोग जननायक की उपाधि देते हैं। खुद के कहने से यह नहीं होता है। उन्होंने कहा कि ये लोग कर्पूरी ठाकुर का ही नहीं, अति पिछड़ा समाज का अपमान कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Oct 2025 2:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story