बॉलीवुड: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के सात साल पूरे होने पर वरुण ने कहा, आलिया व शशांक के सा‍थ काम करना बेहतर अनुभव

बद्रीनाथ की दुल्हनिया के सात साल पूरे होने पर वरुण ने कहा, आलिया व शशांक के सा‍थ काम करना बेहतर अनुभव
फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की रिलीज को आज सात साल पूरे हो गए हैं। इस पर खुशी जताते हुए एक्‍टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। उन्‍होंंने बताया कि फिल्‍म में अपनी को-स्‍टार आलिया भट्ट और निर्देशक शशांक खेतान के साथ काम करना बेहतर अनुभव रहा।

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की रिलीज को आज सात साल पूरे हो गए हैं। इस पर खुशी जताते हुए एक्‍टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। उन्‍होंंने बताया कि फिल्‍म में अपनी को-स्‍टार आलिया भट्ट और निर्देशक शशांक खेतान के साथ काम करना बेहतर अनुभव रहा।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर 2017 की फिल्म से कुछ क्लिप शेयर किए। जिसे मूल रूप से धर्मा मूवीज ने शेयर किया था।

क्लिप में उन्होंने लिखा, “7 साल पहले आलिया भट्ट और निर्देशक शशांक खेतान के साथ 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में काम करने का आनंद लिया।''

इसके बाद उन्होंने आलिया के साथ खुद को दिखाते हुए एक कोलाज शेयर किया। जिसे कैप्शन दिया, ''बद्री और वैदेही के 7 साल।"

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 2014 की ब्लॉकबस्टर 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की उत्तराधिकारी थी। इसकी कहानी एक छोटे शहर की एक महत्वाकांक्षी स्वतंत्र एयर होस्टेस के इर्द-गिर्द घूमती है।

वरुण अगली बार 'बेबी जॉन' में दिखाई देंगे, जो एटली की तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है। साथ ही सामंथा रुथ प्रभु के साथ 'सिटाडेल' का भारतीय रूपांतरण है। वहीं आलिया 'जिगरा' में नजर आएंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 March 2024 7:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story