वीबी जी राम जी योजना का विरोध राजनीतिक, पीएम मोदी की योजनाएं सभी के लिए मनोज पांडे

वीबी जी राम जी योजना का विरोध राजनीतिक, पीएम मोदी की योजनाएं सभी के लिए  मनोज पांडे
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज पांडे ने गुरुवार को वीबी जी राम जी रोजगार गारंटी पहल की शुरुआत पर बात की। इंडिया ब्लॉ में सीट-शेयरिंग को लेकर मतभेदों की खबरों पर उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

लखनऊ, 2 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज पांडे ने गुरुवार को वीबी जी राम जी रोजगार गारंटी पहल की शुरुआत पर बात की। इंडिया ब्लॉ में सीट-शेयरिंग को लेकर मतभेदों की खबरों पर उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब में विरोध के बाद 'वीबी जी राम जी रोजगार गारंटी' शुरू हो गई है। इस पर मंत्री मनोज पांडे ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि जो लोग इसके भ्रष्‍टाचार में मजा ले रहे थे, उन्‍होंने इसका विरोध किया। इस योजना में विरोध करने जैसा कुछ नहीं है। वीबी जी राम जी योजना को जनउपयोगी और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है। कुछ लोग इस योजना को राजनीतिक चश्‍मे से देखते हैं। यह योजना न तो पक्ष की है और न ही विपक्ष की, यह आम जनता के लिए है।

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में जितनी योजनाएं चल रही हैं, वह जाति और धर्म आधारित नहीं हैं। इस योजनाओं का लाभ पीएम मोदी का विरोध करते हैं। कुछ लोगों में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के विकास कार्यों के विरोध का रोग लग गया है। वह पीएम का नहीं, बल्कि गरीब जनता का विरोध करते हैं। यही कारण है कि जनता ने ऐसे लोगों और पार्टी को नकार दिया है। आने वाले समय में पंजाब में भी ये लोग उसी स्थिति में खड़े दिखेंगे।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन सक्रिय है। हालांकि सीट-शेयरिंग को लेकर मतभेद है। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि इस बार भाजपा को उखाड़ फेंकेगे।

भाजपा नेता ने कहा कि यह उनके अपने दलों का गठबंधन है और आंतरिक मामला है। इस पर हम कोई टिप्‍पणी नहीं कर सकते। हालांकि यह ऐसा गठबंधन है, जिसकी विचारधारा एक नहीं है। आज भाजपा देश और राज्‍य में विकास, सुशासन और सबको साथ लेकर चलने का काम कर रही है। देश की जनता पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्‍यनाथ के साथ है।

मनोज पांडे ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अन्‍य दोषियों पर सरकार और कानून कार्रवाई करेगा। कुछ लोगों को भगवान श्रीराम से इतनी नफरत है कि राम भक्‍तों पर गोलियां तक चलवाई थीं। ऐसे लोग जनता को गुमराह कर अपनी राजनीति करना चाहते हैं। मैं ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि हर स्‍थान राजनीति करने के लिए नहीं होता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 6:19 PM IST

Tags

Next Story