वेंकट प्रभु की फिल्म 'तत् त्वम् असि' की शूटिंग पूरी, विनायक चतुर्थी पर दिया अपडेट
मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। निर्देशक वेंकेट प्रभु की अपकमिंग फिल्म 'तत् त्वम् असि' जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को फिल्म से जुड़ी अपडेट शेयर की।
डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। उन्होंने पोस्ट किया, "हैप्पी विनायक चतुर्थी! फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू। फिल्म जल्द रिलीज होगी।"
उन्होंने आगे लिखा, "इस शुभ दिन पर भगवान अयप्पा के भाई भगवान गणेश के साथ मुझे हमारी फिल्म 'तत् त्वम् असि' के क्रिएटर्स को रिवील करते हुए गर्व हो रहा है।"
-इस फिल्म को विष्णु ससी शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं, जो मलयालम ब्लॉकबस्टर 'मलिकप्पुरम' के लिए जाने जाते हैं। तंत्रा फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'तत् त्वम् असि' की अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें देखने को मिल रही है।
फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम 26 फरवरी को शुरू हुआ था और ठीक तीन महीने के अंदर टीम ने सारी प्लानिंग और तैयारियां पूरी करके शूटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म के लॉन्च सेरेमनी में डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने पहला क्लैप दिया था, जबकि डायरेक्टर पोनराम ने कैमरा ऑन करके पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थीं।
वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित फिल्म में वैभव और मीनाक्षी गोविंदराजन लीड रोल में हैं, जबकि एक्टर अरविंद आकाश, आदुकलम नरेन और कई अन्य लोग भी अहम रोल में होंगे। फिल्म को आदित्य तंगिराला, नंथकुमार थमिचेलवन और पृथ्वी आदित्य ने लिखा है।
फिल्म भक्ति, विश्वास और आध्यात्मिकता के थीम पर आधारित है, लेकिन फिल्म में एक्शन और इमोशनल एलिमेंट भी होंगे। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया था कि फिल्म का स्क्रीनप्ले इस तरह से लिखा गया है कि यह फैमिली ऑडियंस और यंगस्टर्स दोनों को पसंद आएगा।
फिल्म को जेके सरवण और जेके शतेश प्रोड्यूस कर रहे हैं। टेक्निकल तौर पर फिल्म का म्यूजिक प्रेमगी अमरेन बना रहे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी युवान सेल्वा कर रहे हैं। एडिटिंग प्रवीण केएल, आर्ट डायरेक्शन सूर्या राजीवन और स्टंट कोरियोग्राफी शक्ति सरवन ने की है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 Sept 2026 4:20 PM IST












