विदेश मंत्रालय में काम करने का मौका, कंसल्टेंट पदों के लिए 16 अप्रैल तक करें आवेदन

विदेश मंत्रालय में काम करने का मौका, कंसल्टेंट पदों के लिए 16 अप्रैल तक करें आवेदन
देश के हजारों-लाखों युवाओं के सपना विदेश मंत्रालय से जुड़ने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (एमईए) ने पीपी एंड आर डिवीजन में कंसल्टेंट के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के हजारों-लाखों युवाओं के सपना विदेश मंत्रालय से जुड़ने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (एमईए) ने पीपी एंड आर डिवीजन में कंसल्टेंट के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 10 लाख प्रति वर्ष होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (एमईए) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को या तो दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से मेल करें या 'अवर सचिव (पीएफ एवं पीजी) विदेश मंत्रालय, कमरा संख्या 4071, जवाहरलाल नेहरू भवन, 23-डी, जनपथ, नई दिल्ली-110011' पते पर पोस्ट कर दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 10:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story