विजय जल्द राज्यपाल से मिलकर समर्थन पत्र सौंपेंगे, शपथ ग्रहण का तय होगा समय निवेदिथ अल्वा

विजय जल्द राज्यपाल से मिलकर समर्थन पत्र सौंपेंगे, शपथ ग्रहण का तय होगा समय निवेदिथ अल्वा
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने शनिवार को तमिलनाडु में सरकार बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया। इसके साथ ही 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए विजय के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव निवेदिथ अल्वा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि राज्यपाल अब नए सरकार के शपथ ग्रहण का समय तय करेंगे।

चेन्नई, 9 मई (आईएएनएस)। तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने शनिवार को तमिलनाडु में सरकार बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया। इसके साथ ही 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए विजय के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव निवेदिथ अल्वा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि राज्यपाल अब नए सरकार के शपथ ग्रहण का समय तय करेंगे।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में निवेदिथ अल्वा ने कहा कि हमें अभी-अभी यह जानकारी मिली है कि टीवीके नेता विजय जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उनके साथ वे सभी समर्थन पत्र भी होंगे जो विभिन्न पार्टियों ने उनकी सरकार के समर्थन में आगे आकर दिए हैं। अब हमें उम्मीद है कि राज्यपाल पूरी तरह संतुष्ट होंगे और जल्द ही नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समय तय करेंगे।

बता दें कि टीवीके को हालिया समर्थन इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से मिला। आईयूएमएल विधायक दल के नेता एसएसबी सैयद फारूक बाशा और उपनेता एएम शाहजहां ने राज्यपाल-प्रभारी राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हस्ताक्षरित पत्र सौंपकर टीवीके सरकार को समर्थन देने की औपचारिक घोषणा की। इससे पहले, विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) ने भी विजय को समर्थन देने का ऐलान किया था, जिसके बाद टीवीके सरकार गठन के लिए जरूरी संख्या जुटाने में सफल रही।

टीवीके के पास अब कुल 120 विधायकों का समर्थन है। इनमें टीवीके के 108 विधायक, कांग्रेस के 5, भाकपा और माकपा के 2-2 विधायक, वीसीके के 2 और आईयूएमएल के 2 विधायक शामिल हैं। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था। चुनाव में डीएमके, एआईएडीएमके, नाम तमिलर कच्ची (एनटीके) और टीवीके के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चार मई को घोषित नतीजों में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि, विजय द्वारा जीती गई दो सीटों में से एक सीट अपने पास रखने के फैसले के बाद पार्टी की प्रभावी संख्या 107 रह गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 7:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story