विनाश की घंटी बज चुकी है, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा कांग्रेस

विनाश की घंटी बज चुकी है, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा कांग्रेस
दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को लेकर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि ये तानाशाही का हाथ है, ये लोकतंत्र की हत्या है।

रांची, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को लेकर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि ये तानाशाही का हाथ है, ये लोकतंत्र की हत्या है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में केशव महतो कमलेश ने कहा कि प्रजातंत्र की हत्या करने वाला जो संवैधानिक संस्थाओं को अपने एजेंट के रूप में काम करवा रहा है, उसका विनाश तय है। विनाश की घंटी बज चुकी है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि ये सरकार वोट चोरी करके सत्ता हासिल की गई है और देश की जनता यह सब जानती है। जब हमारे नेता राहुल इस आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, तो शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और रैली को बाधित करने का काम किया जा रहा है।

दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज तो अति हो गई है। मेट्रो बंद कर दी गई, दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों को बंद कर दिया गया, यहां तक कि हवाई जहाज का किराया भी काफी ज्यादा बढ़ा दिया गया। अगल-बगल की जगहों से काफी तादाद में पुलिस बल को लाया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार को इतना डर क्यों है? उन्होंने कहा, "सांच को आंच क्या? यदि उन्होंने पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया होता तो आज ये नौबत नहीं आती। जिस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी सड़क से सदन तक आवाज उठा रहे हैं, उससे सरकार काफी डर गई है।"

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करवाकर सत्ता पर बैठाने का काम किया है। चाहे हरियाणा की बात हो, चाहे महाराष्ट्र की बात हो या बिहार की बात हो, हर जगह यही हुआ है। एसआईआर पात्र मतदाताओं का वोट जोड़ने का काम करता है, लेकिन यहां लाखों पात्र मतदाताओं को विभिन्न प्रकार के षड्यंत्र करके हटाने का काम किया जा रहा है। पूरे देश भर में करीब तेरह करोड़ मतदाताओं का नाम काटा गया है। ये बहुत अति हो रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Oct 2026 10:00 PM IST

Tags

Next Story