विनोद साहनी हत्याकांड पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- 80 फीसदी घटनाओं में सपा से जुड़े लोग शामिल

विनोद साहनी हत्याकांड पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- 80 फीसदी घटनाओं में सपा से जुड़े लोग शामिल
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा से जुड़े लोगों के अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया।

अंबेडकर नगर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा से जुड़े लोगों के अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "सरकार ने कानूनी कार्रवाई की और तत्काल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दुख की घड़ी में सरकार पूरी तरह निषाद परिवार के साथ है।"

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "80 प्रतिशत घटनाएं तो अखिलेश यादव के लोगों की ओर से की जा रही है। पीडीए की मीटिंग में दलित को मंच पर बैठने तक नहीं दिया गया। हां, सरकार कानूनी कार्रवाई न करें, तब दोषी है।"

इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीते दिन समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "भाजपा के वर्चस्ववादी लोग अपना दबदबा बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, यहां तक ​​कि हत्या भी कर सकते हैं या किसी को घुटनों पर भी ला सकते हैं।" उन्होंने भाजपा के शासन को अहंकार, घमंड और घमंड का आपराधिक गठजोड़ करार दिया था।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा था, "हम अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते और उन पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक हम इसे न्याय नहीं मानेंगे। लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर भी केस दर्ज होना चाहिए और इलाज में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और मुआवजा मिलना चाहिए।"

गोंडा के एसपी अभिषेक ने बताया था, "9 सितंबर, 2026 को पारसपुर थाना क्षेत्र में एक घटना हुई थी, जिसमें विनोद साहनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ भेज दिया गया। साथ ही, इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Sept 2026 1:25 PM IST

Tags

Next Story